{"_id":"f82e8373ab7045f6797fae2be7cdcb42","slug":"chandumajra-says-municipal-elections-mohali-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली में नगर निगम के चुनाव जल्द: चंदूमाजरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली में नगर निगम के चुनाव जल्द: चंदूमाजरा
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Sat, 17 May 2014 07:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में करीब चार सालों से लटक रहे नगर निगम के चुनाव जल्दी ही हो सकते हैं। जिससे जहां शहर में विकास का पहिया घुमेगा। वहीं, लोगों को अपने प्रतिनिधि भी मिल पाएंगे। यह बात शनिवार को लोकसभा हलका आनंदपुर से शिअद-भाजपा के विजयी उम्मीदवार प्रेम सिंह चंदूमाजरा में अपनी पहली प्रेस कांफ्रेंस में कही।
विज्ञापन
फेज-9 स्थित होटल टाऊन प्राइड में प्रेस कांफ्रें स के शुरू में उन्होंने अपनी जीत के लिए उन्होंने वाहे गुरु का शुक्राना किया। वहीं, उन्होंने पार्टी प्रधान सुखबीर सिंह बादल व प्रकाश सिंह बादल का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
चंदूमाजरा ने कहा कि उनके पार्टी की नेताओं ने बड़े विश्वास से उन्हें चुनाव मैदान में उतारा था। जिस पर वह पूरा उतरे हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि मेरी पार्टी ने हमेशा ही कांग्रेस की बड़ी तोपों के खिलाफ उतारा है।
विज्ञापन
लेकिन इस बार उन्होंने कांग्रेस की उस नेता को हराया है। जो कि कांग्रेस की प्रधान सोनिया गांधी के बाद दूसरे नंबर पर आती है। चंदूमाजरा ने कहा कि उन्होंने लोगों से जो वायदे किए थे। उन्हें पूरा किया जाएगा। वह अपने हलके के हकों के लिए एक वकील की तरह पैरवी करेंगे। हालांकि वह केंद्र में कोई मंत्री पद लेंगे या नहीं। इस सवाल को टाल गए।