{"_id":"2e851b4e3da3f3ee21cabf59f5671fff","slug":"chandikrit-fair-in-sector-17-parade-ground","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर सजाने के लिए चंडीकृत में आपके लिए बहुत कुछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर सजाने के लिए चंडीकृत में आपके लिए बहुत कुछ
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 17 Feb 2014 12:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आप अपने घर को सजाना चाहते हैं तो आपके लिए मौका अच्छा है। चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से सेक्टर-17 के परेड ग्राउंड में चंडीकृत मेले का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
यहां ऐसे डेकोरेटिव पीस हैं जो आपके ड्राइंग रूम में चार चांद लगा देंगे। यहां क्लासिकल घड़ियां हैं और महंगी पेंटिंग्स भी। त्रिपाल इंटरनेशनल के विवेक शुक्ला ने कहा कि इन खास घड़ियों की डिमांड काफी ज्यादा है।
विज्ञापन
इसकी वजह है घड़ियों का एंटीक होना। यह कस्टमाइज घड़ियां ग्राहकों की मांग पर बनती हैं। यह घड़ियां 1200 रुपये से शुरू होती हैं और इनकी अधिकतम कीमत पैंतीस सौ रुपये तक होती है।
विज्ञापन
प्राइज वर्ल्ड यहां पर लेकर आए हैं डेकोरेटिव पीस। यह वुडन पीस ऐसे हैं कि उनको धोया भी जा सकता है। प्राइज वर्ल्ड के राजेश धवन ने कहा कि इन डेकोरेटिव पीस को लोग अपने कमरों में ज्यादा से ज्यादा सजाना चाहते हैं।
यहां पर लोगों की डिमांड पर भी पीस तैयार किए जाते हैं। उन्होंने बताया कि यह पीस दो सौ रुपये से शुरू होते हैं। पुष्प हैंडीक्राफ्ट की पुष्पा बजाज की मोनोपोली आर्ट जबरदस्त हैं।
उनके यह लाइटनिंग आइटम सभी लोग पसंद करते हैं। उन्होंने कहा कि उनके इन आइटम की डिमांड विदेशों में भी हैं। इसमें भगवान की मूर्तियां और रमणीक स्थल हैं।
कुल्लू के शाल और आर्टिफीशियल ज्वेलरी
सेक्टर-17 के परेड ग्राउंड में आयोजित मेले में कुल्लू के शाल और आर्टिफीशियल ज्वेलरी भी हैं। महिलाएं इनको ज्यादा पसंद कर रही हैं।