फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandihgarh bjp, bjp state president. bjp news, chandigarh news, political news

चंडीगढ़ भाजपा के नए प्रधान की घोषणा अगले महीने संभव

Mon, 14 Mar 2016 09:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 14 Mar 2016 09:16 AM IST
विज्ञापन
chandihgarh bjp, bjp state president. bjp news, chandigarh news, political news
किरण खेर - फोटो : फाइल फोटो
भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा अप्रैल माह के पहले सप्ताह में हो सकती है। पार्टी हाईकमान ने स्थानीय इकाई को इसके संकेत दिए हैं। दो दिन पहले आए पार्टी प्रभारी प्रभात झा ने भी स्थानीय अध्यक्ष संजय टंडन से कहा कि अगले महीने नया अध्यक्ष मनोनीत कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


मालूम हो कि भाजपा अध्यक्ष टंडन का कार्यकाल भी पूरा हो चुका है। पिछले छह साल से टंडन भाजपा के अध्यक्ष हैं। शहर के नेता और कार्यकर्ता पिछले साल दिसंबर माह से नए अध्यक्ष के चयन का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन दिसंबर माह में मेयर चुनाव जीतने के लिए इसे टाल दिया गया था । लेकिन मेयर चुनाव के बाद भी नए अध्यक्ष का चुनाव नहीं हो पाया।
विज्ञापन


अब चुनाव नहीं मनोनयन होगा
पहले भाजपा के नए अध्यक्ष के लिए चुनाव होना था लेकिन अब अमित शाह के फिर से राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद इसके लिए चुनाव नहीं होगा क्योंकि राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने के बाद जो प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव रहे जाते हैं, वहां पर मनोनीत करने का अधिकार राष्ट्रीय अध्यक्ष के पास होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टंडन को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मिल सकती है जगह
नए प्रदेश अध्यक्ष के साथ ही टंडन को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह मिलने की उम्मीद है। अमित शाह की नई टीम की घोषण भी अभी होनी है।

कौन -कौन दावेदार
टंडन गुट पर राजेश गुप्ता को नया अध्यक्ष बनवाने के लिए लाबिंग कर रहा है, जबकि सांसद किरण खेर और पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन सतिंदर सिंह के लिए लाबिंग कर रहे हैं। सतिंदर सिंह इस समय नगर निगम के पार्षद हैं। इसके अलावा आशा जसवाल, चंद्रशेखर और प्रेम कौशिक भी अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल है। नए अध्यक्ष के मनोनीत होने से पार्टी में गुटबाजी भी बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed