फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh's heritage furniture auctioned in Luxembourg, two chairs sold for Rs 11.55 lakh

Chandigarh News: लक्जमबर्ग में हुई चंडीगढ़ के हेरिटेज फर्नीचर की नीलामी, 11.55 लाख में बिकी दो कुर्सी

Thu, 11 Jul 2024 07:15 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2024 07:15 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh's heritage furniture auctioned in Luxembourg, two chairs sold for Rs 11.55 lakh
चंडीगढ़। शहर के हेरिटेज फर्नीचर की विदेश में नीलामी जारी है। नौ जुलाई को लक्जमबर्ग के एक नीलामी घर ने दो हेरिटेज कुर्सियों की नीलामी की। यह चिंता की बात है, क्योंकि 20 जून को ही फ्रेंच डेलिगेशन चंडीगढ़ पहुंचा था। प्रशासक के सलाहकार राजीव वर्मा के साथ हेरिटेज फर्नीचर की विदेशों में नीलामी पर बैठक हुई थी। इसके बावजूद फर्नीचर की नीलामी जारी है।
विज्ञापन


इस नीलामी की चंडीगढ़ हेरिटेज आइटम्स प्रोटेक्शन सेल के सदस्य अजय जग्गा ने विदेश मंत्री को शिकायत दी है और जांच की मांग की है। अजय जग्गा ने मामले की शिकायत विदेश मंत्री एस जयशंकर, संस्कृति मंत्री और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को भेजी है और गंभीरता से जांच की मांग की है। जग्गा ने अपनी शिकायत में कहा है कि हर साल करोड़ों का हेरिटेज फर्नीचर विदेशों में नीलाम हो रहा है। ऐसा तब हो रहा है, जब एमएचए ने हेरिटेज फर्नीचर की नीलामी पर रोक लगा रखी है। संभाल न करने के चलते प्रशासन को भी राजस्व से हाथ धोना पड़ रहा है। जग्गा ने बताया कि नौ जुलाई को लक्जमबर्ग के लक्स ऑक्शन्स नीलामी घर ने चंडीगढ़ के दो कुर्सियों की नीलामी की। इसकी बोली 11.55 लाख रुपये लगी है। उन्होंने मांग की है कि हेरिटेज फर्नीचर की ऐसी सभी नीलामी को रोकने के साथ ही इस पूरे मामले की जांच होनी चाहिए कि आखिरकार देश से बाहर ये हेरिटेज फर्नीचर पहुंच कैसे रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed