फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Administration orders to open schools and coaching centers from July 19

चंडीगढ़: 19 जुलाई से स्कूल और कोचिंग सेंटर खोलने का आदेश, सिनेमा हॉल, रॉक गार्डन व स्पा सेंटर भी खुलेंगे

Tue, 13 Jul 2021 05:15 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Tue, 13 Jul 2021 05:15 PM IST
सार

चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने 19 जुलाई से स्कूल और कोचिंग सेंटर खोलने की अनुमति दे दी है। सिनेमा हाल और स्पा सेंटर भी अपनी आधी क्षमता के साथ खुलेंगे। शहर में कोरोना के घटते मामलों के मद्देनजर प्रशासक ने यह फैसला लिया। 

विज्ञापन
Chandigarh Administration orders to open schools and coaching centers from July 19
समीक्षा बैठक में प्रशासक वीपी सिंह बदनौर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों के लिए 19 जुलाई से स्कूल खोलने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। वहीं, सिनेमा हॉल, रॉक गार्डन, म्यूजियम और स्पा सेंटरों को भी खोलने की मंजूरी प्रशासन ने दे दी है। ये फैसला सोमवार को प्रशासक वीपी सिंह की अध्यक्षता वाली समीक्षा बैठक में किया गया। सुखना लेक उमड़ रही भीड़ पर किसी तरह की रोक लगाने का फैसला बैठक में नहीं लिया गया।

विज्ञापन


बैठक में प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल, गृह सचिव अरुण कुमार गुप्ता, डीजीपी संजय बेनीवाल समेत अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। बैठक में प्रशासक को बताया गया कि शहर में कोरोना के मामले इकाई के अंक तक पहुंच गए हैं। ऐसे में पिछले कई महीनों से बंद पड़े सिनेमा हॉल, रॉक गार्डन, स्पा सेंटर और म्यूजियम खोल देने चाहिए।
विज्ञापन


प्रशासक ने समीक्षा के बाद इन्हें खोलने के आदेश दे दिए। साथ  ही पड़ोसी राज्यों की तर्ज पर नौवीं से बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूलों को 19 जुलाई से खोलने के आदेश दिया। हालांकि प्रशासन ने कहा कि बच्चों को स्कूल भेजने के लिए परिजनों को लिखित में मंजूरी देनी होगी। इस दौरान ऑनलाइन कक्षाएं पहले की तरह ही जारी रहेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोचिंग सेंटर में उन्हीं बच्चों को इजाजत मिलेगी, जिन्होंने वैक्सीन की कम से कम एक डोज अवश्य लगवाई हो। सिनेमा हॉल और स्पा सेंटर को 50 फीसदी क्षमता के साथ ही खोलने की इजाजत दी गई है। बदनौर ने लोगों से आग्रह किया है कि जिन लोगों ने अब तक वैक्सीन नहीं लगवाई है, वह जल्द वैक्सीन लगवा लें। वहीं, शादी में शामिल होने वाले लोगों की संख्या भी 100 से बढ़ाकर 200 कर दी गई है। हालांकि वैक्सीन लगाने के बाद ही प्रवेश की मंजूरी रहेगी।

मनीमाजरा और डड्डूमाजरा में डोर-टू-डोर लगेगी वैक्सीन

स्वास्थ्य विभाग की निदेशक डॉ. अमनदीप कंग ने बताया कि जीएमसीएच-16 ने पिछले हफ्ते में कोरोना के 11,390 नमूने एकत्रित किए, जिनमें संक्रमण दर 0.5 प्रतिशत रही जबकि रिकवरी रेट 98.4 प्रतिशत। अब शहर की घनी आबादी वाले इलाकों में सभी को वैक्सीन लगाने के मकसद से जल्द ही डोर टू डोर टीकाकरण अभियान शुरू होगा। इसके लिए सबसे पहले मनीमाजरा और डड्डूमाजरा को चुना गया है। 

यहां स्थानीय पार्षद की मदद से इस काम को पूरा किया जाएगा। बताया कि शहर में कुल योग्य आबादी के 71 फीसदी को वैक्सीन की पहली डोज और 17 फीसदी दो दोनों डोज दी जा चुकी है। बताया कि सरकारी अस्पताल में 55 हजार और निजी अस्पताल में 45000 वैक्सीन की डोज उपलब्ध है। जुलाई महीने में 75000 डोज और मिलने की उम्मीद है, इसलिए शहर में वैक्सीन की कोई कमी नहीं है।

कारपोरेट क्षेत्र से अपील, निजी अस्पतालों से वैक्सीन खरीद, सरकारी अस्पतालों को करें दान
प्रशासक बदनौर ने कारपोरेट क्षेत्र से अपील की है कि वह निजी अस्पतालों से लागत-दर-लागत के आधार पर सीएसआर फंड से वैक्सीन की खरीद के लिए आगे आएं और इसे सरकारी अस्पतालों को आम जनता के लिए दान करें। प्रशासक ने पिछले कुछ दिनों में शहर में टीकाकरण अभियान चलाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों की सराहना भी की।

उन्होंने अस्पतालों को बाल रोग मामलों के लिए स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और पूरी तरह से तैयार रहने के आदेश दिए। बैठक में नगर निगम के कमिश्नर केके यादव ने कहा कि भारी बारिश की वजह से पानी एकत्रित न हो, इसके लिए 18 टीमों का गठन किया गया है और एक हेल्पलाइन नंबर 0172- 2787200 भी जारी किया गया है।

पीजीआई की सभी ओपीडी खुलीं, इमरजेंसी लगभग फुल
बैठक में पीजीआई के डॉ. जीडी पुरी ने बताया कि पीजीआई में कोरोना वायरस के 45 गंभीर मरीज भर्ती हैं। बीते दिनों पीजीआई ने कोरोना जांच के लिए 1295 नमूने एकत्रित किए, जिनमें संक्रमण दर 1.62 फीसदी रही। उन्होंने बताया कि पीजीआई की लगभग सभी ओपीडी को खोल दी गई हैं और रोजाना करीब 100 सर्जरी हो रही हैं। इमरजेंसी वार्ड 200 मरीजों के साथ लगभग फुल हो गया है। 

2200 में से करीब 1500 बेड पर नॉन-कोविड मरीज भर्ती हैं। डॉ. पुरी ने बताया कि 1000 लीटर प्रति मिनट की क्षमता वाला दो ऑक्सीजन प्लांट पीजीआई में शुरू हो गए हैं। प्रशासक ने जिनोम सिक्वेंसिंग लैब के बारे में पूछा। इस पर पीजीआई के अधिकारियों की तरफ से जवाब दिया गया कि इस पर काम चल रहा है और जल्द ही इसे शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed