{"_id":"59cbe83c4f1c1b9f538b4b46","slug":"chandigarh-youth-congress-protest-near-mp-kirron-kher-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम से पूछा- बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ नारा कहां गया?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम से पूछा- बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ नारा कहां गया?
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 27 Sep 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
सांसद के घर पहुंचने से पहले युकां वर्कर्स को रोका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवा कांग्रेस ने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में लड़कियों पर हुए लाठीचार्ज पर भाजपा के खिलाफ जमकर प्रदर्शन हुआ। बुधवार को कार्यकर्ताओं ने सेक्टर-7-8 के चौक से सांसद किरण खेर के घर की ओर से बढ़ने का प्रयास किया, जिन्हें पुलिस ने रोक लिया।
इस मौके पर डीएसपी सतीश कुमार भी मौजूद रहे। इस दौरान युवा कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष बीरेंदर ठाकुर ने कहा कि भारत में नवरात्र में लड़कियों की पूजा की जाती है, लेकिन यहां भाजपा के राज में उत्तरप्रदेश में लड़कियों पर अत्याचार हो रहा है। उन्होंने कहा कि आज चंडीगढ़ युवा कांग्रेस यहां एकत्रित होकर सांसद किरण खेर से पूछना चाहती है कि बीजेपी का बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ नारा कहां गया। क्या यह नारा भी बाकी वादों की तरह एक जुमला था।
बीरेंदर ने कहा कि क्या बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी की लड़कियां प्रधानमंत्री से नहीं मिल सकतीं। आज देश का युवा रोजगार के लिए मोहताज है, प्रतिवर्ष 2 करोड़ नौकरी देने का वादा भी जुमला साबित हुआ। इस प्रदर्शन में युवा कांग्रेस के उप प्रधान संजीव बिरला, महासचिव मनोज सिहान, अभिषेक शैंकी, जानू मलिक, आशीष गजनवी, संदीप सिंह हनी, गौरव वशिष्ठ, प्रदीप कुमार, अश्वनी बहोत, विनायक बांगिया, सौरभ ढिल्लों, अंशुल चौहान, धीरज गुप्ता, राम मेहर इंदौरा, संदीप कुमार मौजूद रहे।