फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh will have seven days of exhibition of theater and literature

चंडीगढ़ में 7 दिन होगा थियेटर और साहित्य के मनोरंजन का तड़का, परेश रावल भी करेंगे शिरकत

Fri, 06 Jul 2018 09:34 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 06 Jul 2018 09:34 AM IST
विज्ञापन
chandigarh will have seven days of exhibition of theater and literature
परेश रावल
सिटी में वीकेंड से लेकर 14 जुलाई तक रंगमंच, कला एवं एग्जीबिशन का आयोजन किया जा रहा है। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता परेश रावल भी शहर में होंगे। वे यहां एक नाटक की प्रस्तुति देनें आ रहे हैं। अभिनेता दूसरी बार सिटी के दर्शकों के लिए नाटक का मंचन करेंगे। सिटी में साहित्य एवं रचनाओं के शौकीन लोगों के लिए चंडीगढ़ साहित्य अकादमी की ओर से मशहूर पंजाबी लेखक व नॉवलिस्ट नछतर से रूबरू कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन


 यह कार्यक्रम सात जुलाई को यूटी गेस्ट हाउस सेक्टर-6 में सुबह 10.30 बजे से होगा। लेखक  नेशनल साहित्य अकादमी अवार्ड 2017 से सम्मानित हैं। नार्थ जोन कल्चरल सेंटर पटियाला की ओर से 12 से लेकर 14 जुलाई तक युवा संगीत महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम टैगोर थियेटर सेक्टर-18 में शाम 6.30 बजे होगा।
विज्ञापन


‘वीर दी वीरा’ एग्जीबिशन का आगाज होगा 7 जुलाई से : शहर में दो दिवसीय वेडिंग व लाइफस्टाइल एग्जीबिशन ‘वीर दी वीरा’ का आगाज 7 जुलाई व 8 जुलाई को हयात रिजेंसी में किया जाएगा। इसमें फैशन डिजाइनर्स वेडिंग कलेक्शन को डिस्पले करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंडीगढ़ ललित कला अकादमी की ओर से ट्राइसिटी की आर्ट टीचर्स की ओर से पहली बार आर्ट एग्जीबिशन आयोजित की जाएगी। यह एग्जीबिशन 10 जुलाई को शुरू होगी। इसका उद्घाटन होम सेक्रेटरी यूटी अरूण कुमार गुप्ता की ओर से शाम 5.15 बजे किया जाएगा। यह एग्जीबिशन 14 जुलाई तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed