फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Weather update Temperature dropped due to rain

Chandigarh Weather: चंडीगढ़ में बरसात से तापमान में आई छह डिग्री की गिरावट, आज से स्कूलों का समय बदला

Mon, 05 Feb 2024 09:00 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 05 Feb 2024 09:00 AM IST
सार

चंडीगढ़ में पिछले कुछ दिनों में हुई बारिश की वजह से ठंडक बढ़ी है। तीन फरवरी से सक्रिय हुए एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से छह डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा रहा।

विज्ञापन
Chandigarh Weather update Temperature dropped due to rain
चंडीगढ़ का मौसम - फोटो : फाइल

विस्तार

चंडीगढ़ में रविवार को दिन और रात में हुई बरसात के कारण शहर का अधिकतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार, सोमवार को भी बादल छा सकते हैं। इसके बाद शहर में मौसम एकदम साफ हो जाएगा। 
विज्ञापन


वहीं सर्दी की छुट्टियों के बाद शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों का समय बदल दिया है। सोमवार से शहर के सिंगल शिफ्ट वाले स्कूलों में शिक्षकों को सुबह 8:10 से दोपहर 2:30 बजे तक रहना होगा। वहीं, डबल शिफ्ट में छठवीं से 12वीं तक के शिक्षकों को सुबह 7:50 से दोपहर 2:10 बजे तक और दूसरी पारी सुबह 10:50 बजे से शाम 5:10 बजे तक रहना होगा। वहीं, सिंगल शिफ्ट में विद्यार्थियों के स्कूल पहुंचने का समय सुबह 8:20 बजे होगा। उनकी छुट्टी दोपहर 2:20 बजे होगी। इसी प्रकार डबल शिफ्ट में सुबह सुबह 8 से दोपहर 1:15 तक और दोपहर 12:45 से शाम पांच तक स्कूल चलेंगे।
विज्ञापन


शहर में रविवार को सुबह साढ़े आठ बजे बारिश शुरू हुई, जो रुक-रुक कर रात तक जारी रही। इस दौरान तापमान ने पांच से छह डिग्री की गिरावट देखने को मिली। शहर के अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच महज 3.3 डिग्री सेल्सियस का फर्क रहा। सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। छह फरवरी के बाद मौसम साफ हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


निगम और पर्यावरण विभाग फेल, बारिश ने सुधारी आबोहवा
बरसात से चंडीगढ़ की आबोहवा सुधर गई है। जनवरी माह में बारिश नहीं होने की वजह से शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स 400 के पार पहुंच गया था, जो बेहद खराब की श्रेणी में आता है। के पर्यावरण विभाग और नगर निगम की तमाम कोशिशें के बावजूद एयर क्वालिटी इंडेक्स में सुधार नहीं आ रहा था, लेकिन हाल में हुई बारिश की वजह से एयर क्वालिटी अब सुधर गया है। पिछले कुछ दिनों से सेक्टर-22 के एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशन पर एयर क्वालिटी इंडेक्स 150 सौ से 200 के बीच दर्ज किया जा रहा है। शाम सात बजे एक्यूआई 178 दर्ज किया गया। इसी तरह सेक्टर-53 और सेक्टर-25 के एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशन पर भी एक यूआई 100 से 200 के बीच में दर्ज किया जा रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed