फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh weather report in summer season

लोगों को अभी गर्मी से राहत मिलती रहेगी, अगले 3 दिन की वेदर रिपोर्ट देखिए

Fri, 19 May 2017 04:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 19 May 2017 04:55 PM IST
विज्ञापन
chandigarh weather report in summer season
Summer
गर्मी से झुलसा देने वाली मई से इस बार गर्म हवाओं के बजाय राहत की फुहारें निकल रही हैं। अगले दिन भी गर्मी से लोगों को राहत मिलती रहेगी। बुधवार को तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया। वीरवार को अधिकतम तापमान 38.6 रिकार्ड किया गया। जिस तरह से संभावना बन रही है, उसके मुताबिक एक दिन बाद फिर से तापमान कम हो सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार से फिर से वेस्टर्न डिस्टबरेंस एक्टिव हो रहा है।
विज्ञापन


इससे पहाड़ी व मैदानी इलाकों में बारिश के आसार बन रहे हैं। शनिवार से लेकर सोमवार तक मौसम खुशनुमा रहने के आसार हैं। वीरवार को अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक था। इसी तरह से रात का तापमान 25 डिग्री रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक था। पिछले दो दिन से तापमान में नरमी दर्ज की जा रही है। पहाड़ी इलाकों में कई जगह बूंदाबांदी हुई थी। चंडीगढ़ के आसपास के इलाकों में बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन


इसका असर यह हुआ कि चंडीगढ़ के अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री तापमान की गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को तो अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे आ गया। जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया था। मौसम विभाग ने बताया है कि शुक्रवार व शनिवार को तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी होगी, लेकिन रविवार को फिर से मौसम बदल जाएगा। अगले तीन दिन अधिकतम तापमान 39-36 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 26-23 डिग्री के बीच रिकार्ड किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed