{"_id":"591ed6274f1c1b9f308b4578","slug":"chandigarh-weather-report-in-summer-season","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों को अभी गर्मी से राहत मिलती रहेगी, अगले 3 दिन की वेदर रिपोर्ट देखिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों को अभी गर्मी से राहत मिलती रहेगी, अगले 3 दिन की वेदर रिपोर्ट देखिए
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 19 May 2017 04:55 PM IST
विज्ञापन
Summer
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मी से झुलसा देने वाली मई से इस बार गर्म हवाओं के बजाय राहत की फुहारें निकल रही हैं। अगले दिन भी गर्मी से लोगों को राहत मिलती रहेगी। बुधवार को तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया। वीरवार को अधिकतम तापमान 38.6 रिकार्ड किया गया। जिस तरह से संभावना बन रही है, उसके मुताबिक एक दिन बाद फिर से तापमान कम हो सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार से फिर से वेस्टर्न डिस्टबरेंस एक्टिव हो रहा है।
इससे पहाड़ी व मैदानी इलाकों में बारिश के आसार बन रहे हैं। शनिवार से लेकर सोमवार तक मौसम खुशनुमा रहने के आसार हैं। वीरवार को अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक था। इसी तरह से रात का तापमान 25 डिग्री रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक था। पिछले दो दिन से तापमान में नरमी दर्ज की जा रही है। पहाड़ी इलाकों में कई जगह बूंदाबांदी हुई थी। चंडीगढ़ के आसपास के इलाकों में बारिश दर्ज की गई।
इसका असर यह हुआ कि चंडीगढ़ के अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री तापमान की गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को तो अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे आ गया। जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया था। मौसम विभाग ने बताया है कि शुक्रवार व शनिवार को तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी होगी, लेकिन रविवार को फिर से मौसम बदल जाएगा। अगले तीन दिन अधिकतम तापमान 39-36 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 26-23 डिग्री के बीच रिकार्ड किया जाएगा।