{"_id":"594c11224f1c1beb188b478c","slug":"chandigarh-weather-pre-monsoon-arrival-on-25-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिशों से जून का मौसम हुआ सुहावना, लेकिन एक दो दिन बढ़ेगा तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिशों से जून का मौसम हुआ सुहावना, लेकिन एक दो दिन बढ़ेगा तापमान
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 23 Jun 2017 09:22 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh Weather
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम विभाग की ओर से दावा किया गया है कि प्री मानसून की तारीख कुछ आगे बढ़ गई है। पहले 19-21 जून तक प्री मानसून आने की संभावना जताई थी। अब 25 व 26 जून तक आने का दावा किया है। हालांकि मानसून के तय समय पर आने का दावा किया गया है। मानसून की तय तारीख 28 जून है। मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल ने बताया कि 25 और 26 जून को बारिश के पूरे चांस है। इसी दौरान प्री-मानसून आएगा। उसके बाद ही मानसून आएगा।
पिछले दिनों शहर में अच्छी बारिश हुई थी। उस दौरान प्री मानसून की संभावना जताई गई थी, लेकिन यह बारिश वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से हुई थी। दो दिन लगातार बारिश हुई, लेकिन स्थितियां प्री मानसून जैसी नहीं थीं। इस बात से मौसम विभाग ने भी इंकार किया था।
दिन व रात के तापमान नार्मल से नीचे आ गए हैं। वीरवार को अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम था। इसी प्रकार रात का तापमान भी नार्मल से नीचे रिकार्ड किया जा रहा। बुधवार रात का तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस नोट हुआ।
विज्ञापन
जून में ही मौसम कूल-कूल
लगातार बारिशों का असर जून के तापमान में भी पड़ा है। आमतौर पर जून में जबरदस्त गर्मी पड़ती है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। दूसरे हफ्ते के तापमान को छोड़कर बाकी दिनों के तापमान नार्मल से नीचे दर्ज किए जा रहे हैं। मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल का कहना है कि इस बार जून में अच्छी बारिश हुई है।
पहाड़ी इलाकों में भी बारिशों का अच्छा असर देखा जा रहा है। इस वजह से जून का मौसम सामान्य के आसपास रिकार्ड किया जा रहा। एक दो दिन तापमान बढ़ेगा, लेकिन बाद में फिर से मौसम सुहावना हो जाएगा। अगले तीन दिन अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस से आगे नहीं जाएगा, जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री के आसपास रिकार्ड होगा।