{"_id":"58ea84cf4f1c1b9d385b502d","slug":"chandigarh-weather-night-temperature-will-fall","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूर्य भगवान अभी कुछ और दिन रहेंगे मेहरबान, रात के पारे में गिरावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूर्य भगवान अभी कुछ और दिन रहेंगे मेहरबान, रात के पारे में गिरावट
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 10 Apr 2017 09:08 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले दिनों बदले मौसम का असर चंडीगढ़ में अब भी बरकरार है। मौसम सुहावना है। दिन व रात के तापमान नार्मल से नीचे दर्ज किए जा रहे हैं। रविवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री नीचे था। इसी तरह से शनिवार रात का तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम था। मौसम विभाग ने बताया है कि अगले तीन दिन भी अधिकतम तापमान सामान्य रहने वाला है। दिन का तापमान 33 से 35 डिग्री के बीच रह सकता है, जबकि रात का तापमान 18 डिग्री तक जा सकता है। सप्ताह के आखिरी में तापमान बढ़ने की संभावना बताई जा रही है।
मार्च के आखिरी सप्ताह 37 डिग्री तक पहुंचा था तापमान
मार्च के आखिरी सप्ताह तो अधिकतम तापमान 37 डिग्री के पार कर गया था। इससे लोग परेशानी में आ गए थे। दो अप्रैल को मौसम में परिवर्तन आया और शहर में ओले गिरे व बारिश हुई। इससे तापमान में कमी आई, जिसका असर भी जारी है। आने वाले समय में भी फिलहाल मौसम सुहावना रहने वाला है। 14 अप्रैल को एक बार फिर से वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने की संभावना है। इससे फिर से मौसम में ठंडक का अहसास हो सकता है।