{"_id":"63ada772c559f670142cf15e","slug":"chandigarh-weather-news-light-rain-increased-cold-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh Weather News: बूंदाबांदी ने बढ़ाई सर्दी, छह डिग्री गिरा पारा, जानें- अगले तीन दिन का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh Weather News: बूंदाबांदी ने बढ़ाई सर्दी, छह डिग्री गिरा पारा, जानें- अगले तीन दिन का हाल
Thu, 29 Dec 2022 08:20 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 29 Dec 2022 08:20 PM IST
सार
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार गुरुवार को सुबह 8:30 से शाम 5:30 बजे के बीच 0.3 एमएम पानी गिरा, जो बेहद कम है। विभाग की तरफ से बताया गया कि एक अक्तूबर से गुरुवार शाम 5:30 बजे तक कुल 17.2 एमएम पानी गिरा है, जो औसत से 54.20 फीसदी कम है। इस बार बारिश काफी कम हुई है।
विज्ञापन
Chandigarh Weather News:
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बुधवार को पूरे दिन कड़क धूप निकलने के बाद गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली। सुबह से ही बादल छाए रहे और दोपहर होते-होते शहर के कई हिस्सों में बूंदाबांदी शुरू हो गई, जो शाम तक जारी रही। इसकी वजह से अधिकतम तापमान करीब 6 डिग्री तक गिर गया। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से 6 डिग्री कम रहा।
विज्ञापन
न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय धुंध कम रही लेकिन सर्दी ने दिन के समय भी सितम ढाया। मौसम विभाग ने 31 दिसंबर से 2 जनवरी तक दिन के समय बादल छाने और सुबह-शाम घनी धुंध की चेतावनी जारी की है। नए साल की शुरुआत भीषण ठंड के साथ होगी। शुक्रवार को भी दिन के समय बादल छाए रहेंगे। सुबह और शाम के समय हल्की धुंध की भी संभावना है। अगले कुछ दिन में शहर में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो जाएगा, जिसकी वजह से बादल छाने और बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
0.3 एमएम गिरा पानी, इस सीजन में 54 फीसदी कम बारिश
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार गुरुवार को सुबह 8:30 से शाम 5:30 बजे के बीच 0.3 एमएम पानी गिरा, जो बेहद कम है। विभाग की तरफ से बताया गया कि एक अक्तूबर से गुरुवार शाम 5:30 बजे तक कुल 17.2 एमएम पानी गिरा है, जो औसत से 54.20 फीसदी कम है। इस बार बारिश काफी कम हुई है।
विज्ञापन
शुक्रवार को हल्की धुंध छाई रहेगी
शुक्रवार को हल्की धुंध छाई रहेगी। मौसम साफ रहेगा लेकिन दिन के समय हल्के बादल छा सकते हैं। अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
शनिवार को हो सकती है बूंदाबांदी
शनिवार को सुबह और शाम घनी धुंध रहेगी। दिन के समय बादल छाए रहेंगे। बूंदाबांदी भी हो सकती है। अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
रविवार को ऐसा रहेगा मौसम
रविवार को सुबह और शाम घनी धुंध रहेगी। दिन में रुक-रुक कर बादल छा सकते हैं। अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।