फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh weather News: Chandigarh in grip of cold wave, Chandigarh weather update

चंडीगढ़ में 2.8 डिग्री पहुंचा पारा, पिछले साल का टूटा रिकॉर्ड, दो जनवरी को बारिश की संभावना

Wed, 30 Dec 2020 12:07 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 30 Dec 2020 12:07 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh weather News: Chandigarh in grip of cold wave, Chandigarh weather update
चंडीगढ़ का मौसम। - फोटो : अमर उजाला

रात का तापमान लगातार गिरने से ठंड बढ़ती जा रही है। सोमवार रात न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का सबसे कम तापमान रहा। यह पहली बार है जब रात का तापमान तीन डिग्री से नीचे पहुंचा है। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि अगले दो दिन न्यूनतम तापमान में और गिरावट आ सकती है।

विज्ञापन


रात का तापमान दो डिग्री से भी नीचे पहुंच सकता है। वहीं, दिन का तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से सात डिग्री कम है। अगले दो दिन मौसम साफ रहने की उम्मीद है। इससे अधिकतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- चंडीगढ़ : सांसद किरण खेर की सिफारिश भी नहीं आई काम, मुकेश आनंद को नहीं मिला सेवा विस्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्राइसिटी में मंगलवार को आसमान साफ रहा लेकिन दिन भर चली शीतलहर ने लोगों को परेशान कर दिया। पूरे दिन बर्फीली हवाओं का चलना जारी रहा। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि जब तक कोई मौसमी सिस्टम सक्रिय नहीं होता, तब तक बर्फीली हवाओं का चलना जारी रहेगा। अगला पश्चिमी विक्षोभ 31 दिसंबर के बाद आने के आसार बन रहे हैं। ऐसे में इस बार नया साल का स्वागत कड़ाकेदार ठंड के बीच होगा।

पिछले साल का रिकॉर्ड टूटा, शिमला से भी ठंडा
साल 2019 में दिसंबर महीने का न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि इस बार 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। पांच साल में यह तीसरी बार है, जब न्यूनतम तापमान तीन डिग्री से नीचे आया हो। रात की ठंड का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि सोमवार रात का तापमान शिमला के न्यूनतम तापमान के मुकाबले करीब चार डिग्री कम रहा। सोमवार की रात शिमला का न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ठंडे दिन व शीतलहर की चपेट में चंडीगढ़

Chandigarh weather News: Chandigarh in grip of cold wave, Chandigarh weather update
सुखना लेक में अठखेलियां करते पक्षी। - फोटो : अमर उजाला

इस समय चंडीगढ़ ठंडे दिन और शीतलहर की चपेट में है। इसके लिए मौसम विभाग की ओर से खास एडवाइजरी जारी की जाती है, ताकि लोगों की जिंदगी पर असर न पड़े। मौसम विभाग के मुताबिक, शीतलहर उस स्थिति को कहते हैं, जब न्यूनतम तापमान चार डिग्री से कम हो और ठंडे दिन उस स्थिति को कहते हैं, जब दिन का तापमान सामान्य से चार से पांच डिग्री दर्ज किया जा रहा हो। इस समय चंडीगढ़ दोनों ही स्थितियों से गुजर रहा है।

दो जनवरी को हल्की बारिश की संभावना
मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि अगले 96 घंटे बाद मौसम बदल जाएगा। हल्की बारिश की उम्मीद जताई जा रही है। इससे पहले दिन के तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है। बारिश की गतिविधियां तीन जनवरी को भी जारी रह सकती है। हालांकि इसकी पुख्ता जानकारी अगले दो दिन में मिल पाएगी।

यह भी पढ़ें- चंडीगढ़ में नहीं लगेगा रात्रि कर्फ्यू, क्लब-रेस्टोरेंट में 200 से ज्यादा लोग जुटे तो होगी कार्रवाई

मौसम विभाग की ओर से जारी की गई एडवाइजरी

  • बिना किसी जरूरत घर से बाहर निकलने से बचें
  • घर से बाहर निकलें तो मास्क जरूर पहनें
  • ठंड से बचने के लिए घर के अंदर भी पर्याप्त कपड़े पहनें
  • बच्चों व बुजुर्गों का खास ध्यान रखें
  • जुकाम खासी होने पर लापरवाही न बरतें, डॉक्टर को दिखाएं
  • अस्थमा व दमा से परेशान लोग ज्यादा सावधानी बरतें
  • नंगे पांव न घूमें और आंख, कान व गले को ढककर रखें
  • सुबह के वक्त टहलने से बचें। विटामिन सी से भरपूर फलों का सेवन करें 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed