फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh News in Hindi: No night curfew will be imposed in Chandigarh

चंडीगढ़ में नहीं लगेगा रात्रि कर्फ्यू, क्लब-रेस्टोरेंट में 200 से ज्यादा लोग जुटे तो होगी कार्रवाई

Tue, 29 Dec 2020 10:28 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 29 Dec 2020 10:28 PM IST
सार

  • प्रशासक ने लोगों से की अपील- नववर्ष के जश्न में शामिल होकर रात एक बजे तक घर पहुंच जाएं
  • डीसी मनदीप सिंह बराड़ ने होटल, रेस्टोरेंट, पब और नाइट क्लब मालिकों संग की बैठक

विज्ञापन
Chandigarh News in Hindi: No night curfew will be imposed in Chandigarh
प्रशासक वीपी सिंह बदनौर। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

चंडीगढ़ में रात का कर्फ्यू नहीं लगेगा। मंगलवार को प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि कर दी। साथ ही डीजीपी को आदेश दिया कि वह यह सुनिश्चित करें कि नए साल की पार्टी के दौरान कोरोना के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन हो।

विज्ञापन


वहीं, रात का कर्फ्यू नहीं लगने की घोषण के बाद डीसी मनदीप सिंह बराड़ ने बैठक कर सभी क्लब, होटल मालिकों को निर्देश दिए कि वह अपनी क्षमता से आधे लोगों को ही न्यू ईयर पार्टी में आने की अनुमति दें। साथ ही यह ध्यान रखा जाए कि पार्टियों में 200 से ज्यादा लोग नहीं पहुंचे। 200 से अधिक लोग अगर एक जगह इकट्ठा हुए तो कार्रवाई की जाएगी। आदेश के बाद सभी क्लब, रेस्टोरेंट और होटल मालिकों ने पार्टी की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- चंडीगढ़ में 2.8 डिग्री पहुंचा पारा, पिछले साल का टूटा रिकॉर्ड, दो जनवरी को बारिश की संभावना
विज्ञापन
विज्ञापन


रात के कर्फ्यू को लेकर प्रशासक ने गृह सचिव अरुण कुमार गुप्ता, डीजीपी संजय बेनीवाल और डीसी मनदीप सिंह बराड़ के साथ मंगलवार को एक समीक्षा बैठक की। बैठक में इस बात पर चर्चा की गई कि शहर में अब कोरोना के केस रोजाना कम होते जा रहे हैं। ब्रिटेन में पाए गए कोरोना के नए स्ट्रेन का भी चंडीगढ़ में कोई असर नहीं है। 

यूके से लौटे सभी यात्री कोरोना निगेटिव मिले हैं। ऐसे में शहर में फिलहाल अतिरिक्त सख्ती की जरूरत नहीं है इसलिए नए साल के दौरान अतिरिक्त कोई पाबंदी नहीं लगाई जाएगी। हालांकि प्रशासक ने डीजीपी को आदेश दिए कि वर्तमान में लागू कोरोना के सभी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि वह रेस्टोरेंट, डिस्कोथेक में जांच अभियान को जारी रखें और जहां भी कोविड-19 निर्देशों की अवहेलना हो, वहां कार्रवाई की जाए। प्रशासक ने शहरवासियों से आग्रह किया कि वह नए साल की पार्टी में ऐसी जगह पर न जाए, जहां पर ज्यादा भीड़भाड़ हो। प्रशासक ने कहा कि नए साल के जश्न में शामिल होकर रात एक बजे तक अपने घर लौट आएं।

उधर, कोविड-19 के दिशा-निर्देशों को लेकर डीसी मनदीप सिंह बराड़ ने चंडीगढ़ के एसएसपी कुलदीप सिंह चहल व अन्य अधिकारियों के साथ शहर के होटल, रेस्टोरेंट, पब और नाइट क्लब के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में डीसी ने सभी को निर्देश दिए कि वह कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करें क्योंकि कोरोना अभी पूरी तरीके से खत्म नहीं हुआ है। 

यह भी पढ़ें- चंडीगढ़ : सांसद किरण खेर की सिफारिश भी नहीं आई काम, मुकेश आनंद को नहीं मिला सेवा विस्तार

यूके में कोरोना वायरस का नया रूप मिलने से भी चिंता बढ़ गई है। ऐसे में लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। डीसी ने कहा कि केंद्र सरकार के आदेश के अनुसार, सभी क्लब व रेस्टोरेंट अपनी क्षमता से आधे लोगों को ही अनुमति दें या अधिक से अधिक 200 लोगों को ही एक कार्यक्रम में शामिल करें। अगर लोगों की संख्या इससे ज्यादा होगी तो उन पर चंडीगढ़ प्रशासन की तरफ से कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सभी प्रतिनिधियों ने प्रशासन को आश्वासन दिया कि वह उनके सभी दिशा-निर्देशों का पालन करेंगे। इस बैठक में एडीसी, सभी एसडीएम, आबकारी विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed