{"_id":"67834551058f7daa0d08897c","slug":"chandigarh-weather-drizzle-increases-coolness-in-the-weather-minimum-temperature-recorded-at-8-0-degrees-cel-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh Weather: बूंदाबांदी से मौसम में बढ़ी ठंडक, न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh Weather: बूंदाबांदी से मौसम में बढ़ी ठंडक, न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया
Sun, 12 Jan 2025 10:00 AM IST
नवीन दलाल
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: नवीन दलाल
Updated Sun, 12 Jan 2025 10:00 AM IST
सार
मौसम केंद्र के अनुसार रविवार को बादल छाने और बारिश होने की संभावना कम है लेकिन सुबह और रात के समय घना कोहरा रह सकता है। इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में हल्की बूंदाबांदी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विज्ञापन
चंडीगढ़ में आज सुबह से हो रही हल्की बूंदाबांदी ने मौसम में ठंडक बढ़ा दी है। बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे क्षेत्र में ठंड का असर और अधिक हो गया है। वहीं, शनिवार को भी चंडीगढ़ का मौसम मिलाजुला रहा। दिनभर हल्के बादल छाए रहे, जबकि रात में बूंदाबांदी ने ठंड बढ़ा दी। अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया।
शहर में अधिकतम तापमान 18.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से भी 1 डिग्री अधिक है। दिनभर मौसम शुष्क रहा और बारिश नहीं हुई। जनवरी की शुरुआत से लेकर अब तक मौसमी वर्षा पूरी तरह से शून्य रही है, जिससे सामान्य वर्षा की तुलना में 100 फीसदी की कमी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
हालांकि रात के समय में अचानक शहर के कई इलाकों में बूंदाबांदी होने लगी लेकिन यह बेहद कम रही, जिसकी वजह से मौसम विभाग इसे ट्रेस नहीं कर पाया। मौसम केंद्र के अनुसार रविवार को बादल छाने और बारिश होने की संभावना कम है लेकिन सुबह और रात के समय घना कोहरा रह सकता है। इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन