{"_id":"576ecb2a4f1c1b625fb483a6","slug":"chandigarh-weather-chandigarh-temperature-weather-forecast-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्के बादलों के साथ सूरज की तपिश ने पर्यटकों का निकाला पसीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्के बादलों के साथ सूरज की तपिश ने पर्यटकों का निकाला पसीना
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
Updated Sat, 25 Jun 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
शनिवार दोपहर रॉक गार्डन में उमस व गर्मी से इस प्रकार परेशान दिखे पर्यटक
उमस भरी गर्मी का कहर बढ़ गया है। शनिवार को दिनभर हल्के बादलों के साथ सूरज की तपिश और उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे। शहर के पर्यटन स्थलों पर लोग नदारद रहे।
शहर का अधिकतम तापमान 37.4 और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री रहा है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो 28 जून तक बारिश के आसार हैं। अगर बारिश नहीं हुई तो उमस भरी गर्मी का कहर बढ़ जाएगा। सुखना लेक , रॉक गार्डन, रोज गार्डन, लेजर वैली, बोगनवीलिया गार्डन, शांतिकुंज में दिन के समय बहुत कम लोग दिखे।
वहीं शाम के समय भी उसम भरी गर्मी के कारण भीड़ नहीं दिखी। चंडीगढ़ मौसम विभाग के निदेशक सुरेंदर पाल ने बताया कि अगर बारिश नहीं हुई तो उमस भरी गर्मी का कहर बढ़ जाएगा। उसम भरी गर्मी के कारण पंखे और कूलर भी फेल नजर आए। रविवार को भी शनिवार की तरह ही मौसम रहेगा। आसमान में हल्के बादलों के साथ उमस भी गर्मी रहेगी। सुरेंदर पाल ने बताया कि जल्द ही चंडीगढ़ में मॉनसून की बारिश होगी। वहीं पंजाब एवं हरियाणा में भी बारिश के साथ तेज आंधी चलने के आसार हैं।