फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Vending Zone issue reached to home minister Rajnath Singh

गृहमंत्री राजनाथ सिंह तक पहुंचा चंडीगढ़ वेंडिंग जोन का मामला, कैलाश जैन ने लिखा पत्र

Wed, 26 Dec 2018 12:31 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 26 Dec 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh Vending Zone issue reached to home minister Rajnath Singh
गृहमंत्री राजनाथ सिंह

चंडीगढ़ में पिछले कई दिनों से वेंडिंग जोन के खिलाफ व्यापारी प्रदर्शन कर रहे हैं और मामले को कोर्ट तक ले जाने की बात कह रहे हैं। वहीं, यह मामला अब केंद्रीय गृहमंत्री के सलाहकार समिति के सदस्य व व्यापारी नेता कैलाश चंद जैन ने गृहमंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखकर प्रशासन द्वारा की जा रही धक्केशाही की शिकायत की है और इस संबंध में प्रशासन को हिदायत देने की मांग भी की है।

विज्ञापन


उन्होंने अपने पत्र में कहा है कि चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा स्ट्रीट वेंडर्स एक्ट को लागू किया गया है, जिसके तहत कुछ बाजारों में वेंडिंग जोन एरिया तय किए गए हैं। इससे शहर के व्यापारियों में काफी नाराजगी है। पत्र के मुताबिक, चंडीगढ़ देश का एकमात्र ऐसा खूबसूरत शहर है जहां पर हर प्रकार की गतिविधि, निर्माण और मार्केट पूरे नियोजित तरीके से बनाई गई है। अब प्रशासन व नगर निगम ने इन मार्केट में वेंडर्स को बैठाने का फैसला लिया है। ऐसे में सिटी ब्यूटीफुल का स्वरूप ही बदल जाएगा। 

विज्ञापन

हर मार्केट में भीड़भाड़ हो जाएगी और दुकानदारों तथा ग्राहकों के लिए परेशानी खड़ी होगी। मार्केट का इन्फ्रास्ट्रक्चर केवल मार्केट में काम करने वाले दुकानदारों की जरूरतों को पूरा करने के लिए बनाया गया है। वेंडरों के इन मार्केट में बैठने से पूरा ढांचा बिगड़ जाएगा। उनका कहना है कि दुकानदार या कोई भी व्यक्ति वेंडर जोन के खिलाफ नहीं हैं। 

रोष केवल वेंडर जोन की सरहदबंदी को लेकर है। कैलाश चंद ने बताया कि वेंडर्स को अलग से स्थान दिया जाए जो मार्केट अथवा रेजिडेंशियल एरिया से अलग हो। वहां पर उन्हें सभी बुनियादी सुविधाएं दी जाएं ताकि ग्राहकों को भी सुविधा हो। उनका कहना है कि मार्केट में वेंडर्स को बैठाने से पार्किंग, कानून व्यवस्था समेत कई समस्याएं खड़ी हो जाएंगी।

दुकानदारों का सामान उठाया जा रहा  
जैन ने बताया कि उन्होंने पत्र में यह भी लिखा है कि एक तरफ तो नगर निगम मार्केट में वेंडर्स को बैठा रहा है दूसरी तरफ अगर कोई दुकानदार अपनी दुकान के बरामदे में कोई सामान रखता है तो उस पर भारी भरकम जुर्माना लगाया जा रहा है। तथा उनका सामान भी उठाया जा रहा है। दुकानदार बरामदे की कीमत अदा करते हैं, लीज मनी देते हैं, प्रॉपर्टी टैक्स देते हैं, उन पर तो शिकंजा कसा जा रहा है जबकि उनकी दुकानों के आगे वेंडर्स को बिठाया जा रहा है जो सरासर धक्केशाही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed