फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh TT water connection is mandatory for houses larger than one kanal

Chandigarh: एक कनाल से बड़े घरों के लिए टीटी वाटर कनेक्शन अनिवार्य, नहीं लिया तो बिल में जुड़कर आएगा जुर्माना

Wed, 25 Dec 2024 03:49 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 25 Dec 2024 03:49 PM IST
सार

चंडीगढ़ वाटर सप्लाई बायलॉज के क्लॉज 13 (9) (सी) के अनुसार एक कनाल और उससे बड़े घरों में टीटी वाटर का कनेक्शन लेना अनिवार्य है। लेकिन कुल 7385 ऐसे घरों में से केवल 2906 घर ही टीटी वाटर कनेक्शन से जुड़े हुए हैं। 414 संस्थानों में से केवल 150 ने ही कनेक्शन लिया हुआ है। 

विज्ञापन
Chandigarh TT water connection is mandatory for houses larger than one kanal
water - फोटो : amar ujala

विस्तार

चंडीगढ़ नगर निगम ने एक कनाल से बड़े घरों और कमर्शियल बिल्डिंग्स के लिए टीटी वाटर कनेक्शन अनिवार्य कर दिया है। साथ ही शहर में अब टीटी वाटर का इस्तेमाल केवल पार्कों तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन और कमर्शियल कार्यों के लिए भी किया जा सकेगा।
विज्ञापन


सदन में प्रस्ताव पारित होने के बाद जिन क्षेत्रों में टीटी वाटर की लाइनें उपलब्ध हैं, वहां के निवासियों को यह कनेक्शन लेना अनिवार्य होगा। कनेक्शन न लेने पर जुर्माने के रूप में बिल में अतिरिक्त शुल्क जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन


नगर निगम के चीफ इंजीनियर संजय अरोड़ा ने कहा कि पहले टीटी वाटर का इस्तेमाल सिर्फ पार्कों को पानी देने के लिए होता था, लेकिन अब सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट अच्छे हो गए हैं। इस पानी का इस्तेमाल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन और कमर्शियल के लिए भी किया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
उन्होंने कहा कि निगम ने टीटी वाटर की 437 किलोमीटर की लाइन बिछाई गई है और 165 किलोमीटर की लाइन बिछाने का काम चल रहा है। जहां-जहां ये लाइनें उपलब्ध हैं, वहां के लोगों को कनेक्शन लेना चाहिए। उन्हें 7 रुपये प्रति किलोलीटर के हिसाब से पैसे चुकाने होंगे। जो कनेक्शन नहीं लेगा, उन घरों पर कुल पानी के बिल का 7.5 फीसदी अतिरिक्त शुल्क लगेगा।

चीफ इंजीनियर ने कहा कि पहले नोटिस भेजकर लोगों को बताया जाएगा कि उनके घर के पास से टीटी वाटर की लाइन गुजर रही है। अब तक 364 नोटिस भेजे भी जा चुके हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जहां लाइन नहीं है, वह लोगों पर कोई जुर्माना नहीं लगाया जाएगा। सभी पार्षदों ने इस प्रस्ताव को पास कर दिया।

बबला-सिद्धू ने पानी की क्वालिटी को लेकर उठाए सवाल

भाजपा पार्षद हरप्रीत कौर बबला ने सवाल उठाया कि पानी की क्वालिटी अच्छी नहीं है। कई शिकायत आती है और गर्मियों में जब पानी की जरूरत होती है तो पानी ही नहीं आता है। पार्षद महेशइंदर सिंह सिद्धू ने कहा कि पानी के आने के समय को लेकर भी लोगों को काफी आपत्ति है। पानी छुट्टी के दिन भी आना चाहिए और या तो सुबह सुबह पानी आए या रात तक पानी आए।


दोनों पार्षदों ने पूछा कि क्या यह पानी सुरक्षित है। इस पर चीफ इंजीनियर ने कहा कि अब तक कोई शिकायत नहीं आई है। इस पानी का इस्तेमाल कंस्ट्रक्शन, एयर कंडीशनिंग, कूलिंग यूनिट और अन्य औद्योगिक कार्यों के लिए किया जा सकता है। चीफ इंजीनियर ने कहा कि इसके लिए पूरी एसओपी भी बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed