फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Transport Undertaking buses will not go to Punjab in Night

यात्रियों को झटका : चंडीगढ़ से अब रात में पंजाब नहीं जाएंगी सीटीयू की बसें, इस वजह से लिया गया फैसला

Fri, 09 Apr 2021 10:01 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 09 Apr 2021 10:01 PM IST
सार

  • चंडीगढ़ में लोकल रूट पर रात्रि कर्फ्यू के बावजूद चलेंगी बसें
  • एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड आने-जाने वालों को छूट

विज्ञापन
Chandigarh Transport Undertaking buses will not go to Punjab in Night
सीटीयू बस - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब में रात्रि कर्फ्यू की वजह से चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सीटीयू) ने रात की बस सेवा को बंद कर दिया है। अब रात 10.30 बजे के बाद चंडीगढ़ से सीटीयू की कोई भी बस पंजाब के किसी भी जिले में नहीं जाएगी। परिवहन विभाग के निदेशक उमाशंकर गुप्ता के अनुसार सवारियां नहीं मिलने की वजह से यह फैसला लिया गया है। 

विज्ञापन


पंजाब के जिलों में जिस तरह से कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है, उसे देखते हुए पंजाब सरकार ने 30 अप्रैल तक पूरे पंजाब में रात्रि कर्फ्यू लगाया है। पंजाब में रात नौ से सुबह पांच बजे तक सड़कों पर गैर-जरूरी आवाजाही बिल्कुल बंद है। इधर, चंडीगढ़ में भी प्रशासन ने रात में कर्फ्यू लगा दिया है, जिसकी वजह से सीटीयू को सवारियां नहीं मिल रही थीं। 
विज्ञापन


उमाशंकर गुप्ता ने बताया कि जब भी किसी रूट पर सवारियों की संख्या में कमी आती है, उस रूट पर बसों को सीमित किया जाता है। पंजाब में कर्फ्यू होने की वजह से सवारियां नहीं है, इसलिए ही यह फैसला लिया गया है। गौरतलब है कि सेक्टर-43 बस स्टैंड से रोजाना पंजाब के विभिन्न जिलों में कई बसें रोजाना आती-जाती रहती हैं। अब इन बसों पर ब्रेक लग रही है। इसके पीछे एक कारण पंजाब में मिल रहा दूसरा स्ट्रेन भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात्रि कर्फ्यू के बावजूद चंडीगढ़ में नहीं थमेंगी सीटीयू की सेवाएं
कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए यूटी प्रशासन ने रात 10.30 से सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू का एलान किया है। इस दौरान एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड से आने-जाने वाले लोगों को कर्फ्यू से छूट दी गई है। आईएसबीटी और पीजीआई तक आने व जाने में कोई परेशानी न हो, इसके लिए सीटीयू ने अपनी बस सेवा को तय रूट पर कर्फ्यू के बावजूद रात भर चलाने का फैसला किया है। रात में सीटीयू की दो से तीन रूट पर बसें चलती है। इसमें आईएसबीटी-43 से पीजीआई, आईएसबीटी-17 से आईएसबीटी-43 आदि शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed