फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh Traffic Police, launched special checking drive, chandigarh

ट्रैफिक पुलिस ने शहर में चलाया विशेष चेकिंग अभियान

Mon, 28 Mar 2016 01:45 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 28 Mar 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
chandigarh Traffic Police, launched special checking drive, chandigarh
हाईवे पर ट्रैफिक जाम - फोटो : File
ट्रैफिक पुलिस ने शहर में यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों के खिलाफ एक अभियान 25 मार्च से शुरू किया है। इसके तहत पुलिस रोज एक ही तरह के वायलेशन के तहत वाहनों की चेकिंग करती है। 25 मार्च को जहां ट्रैफिक पुलिस ने शहर में ओवरस्पीड, सीट बेल्ट व बिना हेल्मेट के वायलेशन चालान किए।
विज्ञापन


वहीं 26 मार्च को पुलिस ने प्रदूषण सर्टिफिकेट न होने पर चालान काटे। 27 मार्च को पुलिस ने ब्लैक फिल्ंिमग व गलत पार्किंग करने वालों के विशेष रूप से चालान किए। 28 मार्च को पुलिस स्कूल बसों और अंडर एज चालकों को चेक करेगी।
विज्ञापन


30 मार्च को पुलिस मोबाइल इस्तेमाल करने वाले, जेब्रा क्रॉसिंग पार करने वाले और लेन ड्राइविंग का वायलेशन करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाएगी। जबकि 31 मार्च को दोबारा पुलिस कारों पर ब्लैक फिल्ंिमग और गलत ढंग से पार्क वाहनों को चेक करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभियान के आखिरी दिन पुलिस प्रेशर हॉर्न, कारों में तेज म्यूजिक बजाने तथा रेहड़ी-रिक्शा चालकों के खिलाफ अभियान चलाएगी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि चालान करने के साथ-साथ ऑफेंडर्स को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed