फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh Traffic constable Hit punch to elderly,

ट्रैफिक पुलिस की शर्मनाक करतूत, बुजुर्ग बेहोश

Wed, 29 Jan 2014 10:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 29 Jan 2014 10:46 AM IST
विज्ञापन
chandigarh Traffic constable Hit punch to elderly,

चालान काटने के लिए ट्रैफिक पुलिस के जवान ने मनीमाजरा में एक्टिवा पर जा रहे एक 75 साल के बुजुर्ग की छाती पर मुक्का मार दिया। इससे बुजुर्ग का संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर कर बेहोश हो गया।

विज्ञापन


पुलिस की दरिंदगी देखकर वहां से गुजर रहे लोगों और दुकानदारों ने कांस्टेबल को घेर लिया। इसके विरोध में लोगों ने चंडीगढ़-कालका हाईवे पर हाउसिंग बोर्ड लाइट प्वाइंट के पास जाम लगा दिया।
विज्ञापन


मौके पर डीएसपी ट्रैफिक कमलदीप, डीएसपी ईस्ट अंजिता चैंपियाल मौके पर पहुंची। उनके समझाने पर लोगों ने दो घंटे बाद जाम खोला। वहीं इतना हंगामा होने के बाद भी पुलिस स्कूटर से गिरे बुजुर्ग को अस्पताल नही ले गई। बुजुर्ग जाम के दौरान दो घंटे तक सड़क पर ही लेटा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना मंगलवार दोपहर तीन बजे की है। मनीमाजरा के जट्टा मोहल्ले के 75 साल के गुरनाम सिंह आंखों की जांच करवाने के लिए एनएसी के एक अस्पताल में जा रहे थे।

गुरनाम सिंह ने बताया कि उन्होंने जैसे ही अपने एक्टिवा पर फन रिपब्लिक और हाउसिंग बोर्ड लाइट प्वाइंट के बीच बने शिवालिक एनक्लेव को जाने वाले छोटे चौराहे से यू टर्न लिया तो सामने खड़े ट्रैफिक कांस्टेबल यशवीर ने उनको रोक लिया।

गुरनाम सिंह ने चालान काटने का विरोध जताया। वे जैसे ही एक्टिवा स्टार्ट कर जाने लगे तो कांस्टेबल यशवीर ने उनकी छाती पर मुक्का मार दिया। इससे वे अपने स्कूटर के साथ सड़क पर गिर गए।  

बुजुर्ग को नहीं ले गए अस्पताल
घटना के चश्मदीद जगदीश शर्मा ने बताया कि पहले ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने बुजुर्ग के साथ अभद्र व्यवहार किया। वहीं जब उन्होंने सड़क पर गिरे बुजुर्ग को अस्पताल ले जाने की बात कही तो किसी पुलिसवाले ने उनकी बात नही सुनी। इस दौरान मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो। मौके पर पीसीआर भी पहुंची लेकिन उसने भी बुजुर्ग को अस्पताल नही पहुंचाया।

मौके पर पहुंचे व्यापारी :
घटना की सूचना मिलते ही गुरनाम के बड़े बेटे सुरजीत सिंह ढिल्लों जोकि जिला कांग्रेस के उपप्रधान और मनीमाजरा व्यापार मंडल के चेयरमैन भी हैं, मौके पर पहुंचे।

उन्होंने घटनास्थल पर मनीमाजरा कांग्रेस के नेता चितरंजन चंचल, संजय भजनी, दाता राम सैनी, व्यापार मंडल के प्रधान ओम प्रधान बुद्धिराजा, महासचिव स्वर्ण सिंह आदि को बुला लिया।

सभी ने मिलकर कालका, चंडीगढ़ हाईवे पर जाम लगा दिया। उन्होंने चंडीगढ़ पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की।  सूचना मिलते ही मनीमाजरा थाना प्रभारी चरणजीत सिंह मौके पर पहुंचे उन्होंने लोगों को समझा कर जाम खुलवाने की कोशिश की। लेकिन इन लोगों ने पहले कांस्टेबल यशवीर को सस्पेंड करने की मांग की।

मामले बिगड़ते देखकर मौके पर भारी पुलिस बल और वज्रा गाड़ी पहुंची। उसके बाद मौके पर पहुंचे डीएसपी ने लोगों को समझा कर गुरनाम सिंह को सड़क से उठाकर अस्पताल पहुंचाया।

गुरनाम सिंह के बेटे और अन्य चश्मदीद लोगों को पुलिस मनीमाजरा थाना लेकर गई और उनके बयान दर्ज करवाए। गुरनाम सिंह के बेटे सुरजीत सिंह ने बताया कि डीएसपी ने उन्हें आश्वासन दिया है कि कांस्टेबल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सुरजीत का कहना है कि अगर कार्रवाई नहीं की तो दोबारा रोष प्रदर्शन किया जाएगा।    


डीएसपी ईस्ट अंजिता चैंपियाल ने कहा कि आरोपी कांस्टेबल पर जो कार्यवाही बनेगी, की जाएगी।

आरोपी कांस्टेबल यशवीर के अनुसार बुजुर्ग के स्कूटर के टायर में हवा कम थी। मैंने हैंडल पकड़कर उन्हें रोकने की कोशिश की तो हम दोनों ही गिर गए। मैंने छाती पर मुक्का नहीं मारा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed