{"_id":"591195ac4f1c1baa7e8b458c","slug":"chandigarh-to-gurugram-fair-900-rupee-only-vaya-taxi","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर्फ 900 रुपये में पहुंच जाएंगे चंडीगढ़ से गुरुग्राम, नई सुविधा किफायती है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिर्फ 900 रुपये में पहुंच जाएंगे चंडीगढ़ से गुरुग्राम, नई सुविधा किफायती है
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 09 May 2017 03:40 PM IST
विज्ञापन
TAXI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ से गुरुग्राम जाने वाले लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी। एक नई सुविधा शुरू की गई है, जो सिर्फ 900 रुपये में गुरुग्राम पहुंचा देगी। इस नई सुविधा का नाम है ‘हाइवे’। यह मोबाइल एप है, जिसके माध्यम से चंडीगढ़ से गुरुग्राम के लिए कैब की बुकिंग करवाई जा सकेगी। यह एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर में है।
चंडीगढ़ में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान एप को डेवलप करवाने वाले रुबल अरोड़ा, पंकुश मिगलानी और अभिषेक अरोड़ा ने कहा कि इस एप्लीकेशन को तैयार करवाने का उद्देश्य ट्रैवलिंग सोल्यूशन प्रदान करना है। रूबल ने कहा कि चंडीगढ़ से वाल्वो का किराया करीब 685 रुपये है, लेकिन वाल्वो पहले नई दिल्ली में आईएसबीटी, फिर एयरपोर्ट और उसके बाद गुरुग्राम पहुंचती है।
जिसमें करीब साढ़े सात घंटे लगते हैं। इसके अतिरिक्त गुरुग्राम जाने का रास्ता टैक्सी है, जिसमें सिंगल बुकिंग पर तीन से चार हजार रुपये लग जाते हैं। हाइवे एप के इस्तेमाल से बुकिंग करवाने पर गुरुग्राम 900 रुपये में पहुंचा जा सकेगा। पंकुश ने कहा कि यह पहला प्रयोग है, इसके बाद इसी एप्लीकेशन के माध्यम से देश के अन्य शहरों के लिए सेवाएं शुरू करेंगे।
विज्ञापन
रूबल अरोड़ा ने कहा कि इस एप के माध्यम से 10 टैक्सियां कनेक्ट हैं। इन टैक्सियों में वाई-फाई, पानी, जूस और न्यूजपेपर की व्यवस्था है। इस एप के माध्यम से सीट सेलेक्शन का विकल्प भी दिया गया है। रूबल ने कहा कि उनकी कोशिश है कि देश के ज्यादातर शहरों को एप से कनेक्ट करें। इस दिशा में रोहतक और जयपुर के लिए जल्द प्रयास किया जाएगा।