{"_id":"3c7bb7070e1af98154af0b7310864a71","slug":"chandigarh-to-dibrugarh-special-train-till-march-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असम जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 04 Feb 2014 09:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असम को जाने वाली डिब्रूगढ़ स्पेशल ट्रेन (05904) को अब 30 मार्च तक के लिए दोबारा बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
यात्रियों की शानदार प्रतिक्रिया को देखते हुए इसे 8 ट्रिप के लिए और चलाया जाएगा। यह स्पेशल ट्रेन हर रविवार को चंडीगढ़ से चलती है और 55 घंटे 30 मिनट का सफर तय कर डिब्रूगढ़ पहुंचती है।
चंडीगढ़ से डिब्रूगढ़ के लिए नियमित रूप से एक साप्ताहिक ट्रेन (15904) चलती है जो कि हर बुधवार को रात 11.15 बजे चंडीगढ़ से रवाना होती है।
यात्रियों की मांग पर इसे सप्ताह में दो दिन कर दिया गया था। पिछले करीब 6 महीने से ये स्पेशल ट्रेन हर रविवार को रात 11.15 बजे रवाना होती है। अब इसे 30 मार्च तक फिर एक्सटेंड किया गया है।
विज्ञापन