{"_id":"9dbdfe75b9eee906b1fc51f734e59f94","slug":"chandigarh-to-delhi-in-2-hours-from-next-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले साल से चंडीगढ़ टू दिल्ली केवल 2 घंटे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगले साल से चंडीगढ़ टू दिल्ली केवल 2 घंटे में
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 09 Jul 2014 12:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरवरी में घोषित हुए अंतरिम रेल बजट के बाद अब मंगलवार को लोकसभा में पेश हुए रेल बजट में चंडीगढ़ और दिल्ली के बीच हाई स्पीड ट्रेन चलाने का उल्लेख है। इस परियोजना के तहत चंडीगढ़-दिल्ली के बीच मौजूदा ट्रैक को अपग्रेड किया जाना है और इस काम में छह माह से एक साल का समय लगेगा।
विज्ञापन
इसके बाद चंडीगढ़-नई दिल्ली रेल ट्रैक पर शताब्दी एक्सप्रेस 160 से 200 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगी और चंडीगढ़ से नई दिल्ली पहुंचने में डेढ़ से दो घंटा का समय लेगी। अभी नई दिल्ली तक शताब्दी 3 घंटा 20 मिनट का समय लेती है और यह 120 से 150 किलोमीटर की रफ्तार से चलती है।
विज्ञापन
लोकसभा में घोषित हुए रेल बजट में केंद्रीय रेल मंत्री सदानंद गौड़ा ने जिन नौ रेलवे ट्रैक पर हाई स्पीड ट्रेनें चलाने की घोषणा की है उसमें दिल्ली-चंडीगढ़ रेल लाइन भी शामिल है।
विज्ञापन
रेल बजट में रेल मंत्री ने स्पष्ट किया कि बुलेट ट्रेन चलाने के लिए अलग रेल ट्रैक चाहिए, लेकिन मौजूदा ट्रैकों पर ही हाई स्पीड ट्रेनें चला कर दो शहरों के बीच दूरी कम की जा सकती है।
रेल मंत्री के अनुसार हाई स्पीड ट्रेनों की रफ्तार 160 से 200 किलोमीटर होगी। इससे पहले रेलवे ने नई दिल्ली-चंडीगढ़-अमृतसर हाई स्पीड रेल कॉरीडोर परियोजना भी तैयार की थी। यह योजना काफी महंगी है और इसमें लंबा समय भी लगेगा। यही वजह है कि रेलवे ने अब हाई स्पीड ट्रेन की परियोजना तैयार की है।
इस संबंध में पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री पवन कुमार बंसल ने कहा कि जब वह रेल मंत्री थे उस समय हाई स्पीड ट्रेनों को चलाने की परियोजना बनी थी और इस संबंध में उन्होंने कई बैठकें भी ली थीं।
चंडीगढ़-दिल्ली के बीच रेल ट्रैक को सिर्फ कुछ जगहों पर ही अपग्रेड किया जाना है और इसमें छह माह से एक साल से ज्यादा समय नहीं लगेगा। हाई स्पीड ट्रेन चलने से चंडीगढ़ से दिल्ली पहुंचने में अधिकतम डेढ़ से दो घंटा लगेगा।