{"_id":"595df61c4f1c1b7e338b47f8","slug":"chandigarh-three-friends-nature-love-story","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब मिल बैठे तीन यार... साइकिल पर पूरा कर दिया 1000 किलोमीटर का सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जब मिल बैठे तीन यार... साइकिल पर पूरा कर दिया 1000 किलोमीटर का सफर
संजीव पंगोत्रा/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 06 Jul 2017 02:04 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ के तीन दोस्तों का नेचर लव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोस्ती भी गजब चीज है ना। नेचन को करीब से निहारने का शौक तीन दोस्तों पर ऐसा चढ़ा कि साइकिल पर ही 11 दिन में 1000किमी का सफर तय कर दिया। इस दौरान उन्होंने पहाड़, नदी, झरनों के अलावा हिमाचल की परंपराओं और वहां के लोगों के रहन-सहन को बहुत करीब से समझा और परखा।
सिटी ब्यूटीफुल के ये तीन दोस्त प्रकृति के अद्भुत नजारों का लुत्फ उठाने 17 जून को रवाना हुए थे और वे 28 जून को लौटे। चंडीगढ़ के गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स के असिस्टेंटप्रोफेसर डॉ. जसपाल सिंह कमाना ने अपने दो दोस्तों पनसप के डिस्ट्रिक्ट मैनजर बनदीप सिंह और फूड एंड सप्लाई डिपार्टमेंट में इंस्पेक्टर गुरजीत सिंह के साथ कुदरत के नजारों का लुत्फ लेने का प्लान डिस्कस किया फिर क्या था तीनों साइकिल लेकर पहाड़ों की ओर निकल गए।
कैमरे में कैद की कुदरत की खूबसूरती
डॉ. जसपाल सिंह ने बताया कि इस यात्रा पर जाने का मकसद लोगों को प्रकृति से जुड़ी चीजों के बारे में अवगत करवाना था। इसलिए उन्होंने यात्रा के दौरान कुदरत की खूबसूरती को भी कैमरे में कैद किया। सिंह के अनुसार बहुत कम लोग इतनी दूर साइकिल पर कम ही निकलते हैं। अधिकतर लोग मोटरसाइकिल, जिप्सी और कारों पर चलते हैं। शहरों में बढ़ते प्रदूषण से गायब होती चिड़ियां और अन्य पक्षी यहां पर काफी संख्या में देखने को मिले।
विज्ञापन
एक दिन में 50 किलोमीटर चलते
डॉ. जसपाल सिंह ने बताया कि वह अपने दोनों दोस्तों के साथ एक दिन में 50 से अधिक किलोमीटर का सफर तय करते। रात को कभी टेंट और कभी गेस्ट हाउस में आराम करते। साइकिल पर साथ में किट भी रहती थी। एक बार रास्ते में चेन टूट गई। कई बार पंक्चर होने पर खुद ही साइकिल को रिपेयर किया।
वर्ल्ड का सबसे ऊंचा पोस्ट ऑफिस भी देखा
डॉ. जसपाल सिंह ने बताया कि वर्ल्ड की सबसे उंचाई वाली जगह (14567 फुट) हिक्कम पर बना पोस्ट ऑफिस भी देखा। तीनों दोस्त चंडीगढ़ से शिमला, सांगला, छितकुल, नाको, ताबो, काजा, कुंजमपास, चंद्रताल, बात्तल, कोकसाल होते हुए स्पीति पहुंचे थे।
साइकिल पर जाते हैं कॉलेज
डॉ. जसपाल सिंह चंडीगढ़ स्थित अपने कॉलेज में साइकिल पर जाते हैं और दूसरों को भी साइकिल चलाने के लिए प्रेरित करते हैं ताकि वे स्वस्थ और फिट रह सकें। वह अपने सफर पर डॉक्यूमेंट्री भी बना रहे हैं।