फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh school students will help to aware people about disease

सराहनीय पहलः चंडीगढ़ में अब बच्चे देंगे बीमारियों की जानकारी, ये है स्कीम

Mon, 15 Jan 2018 05:29 PM IST
रूबी सिंह/अमर उजाला, चंडीगढ़
रूबी सिंह/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 15 Jan 2018 05:29 PM IST
विज्ञापन
chandigarh school students will help to aware people about disease
health insurance
चंडीगढ़ के लोगों को इस साल न तो डेंगू का डंग और न ही अन्य सीजनल बीमारी परेशान करेगी, क्योंकि स्कूल स्टूडेंट्स सहयोग करेंगे। दरअसल अब स्कूली विद्यार्थियों की ओर से लोगों को सीजनल बीमारियों के प्रति जागरूक किया जाएगा। इस अभियान से लोगों को इन बीमारी के लक्षण और कारण बताए जाएंगे, ताकि यह बीमारी जड़ से खत्म की जा सके। जी हां, इस साल चंडीगढ़ हेल्थ डिपार्टमेंट की ओर से डेंगू की बीमारी को जड़ से खत्म करने के लिए एक स्पेशल प्लानिंग तैयार की जा रही है।
विज्ञापन


जिसके तहत एक ह्यूमन चैन को तैयार की जाएगी। यह चैन अपने स्तर पर लोगों को डेंगू एवं अन्य सीजनल बीमारी के प्रति जागरूक करेगी, ताकि किसी गली, कालोनी या घर में इसका पनपना ही संभव न हो सके। बीमारी के बचाव को लेकर इस खास प्लानिंग के बारे में चंडीगढ़ हेल्थ विभाग के डायरेक्टर डॉ. जी दिवान ने खास बातचीत में बताई।
विज्ञापन


आंगनबाड़ी वर्कर्स को भी करेंगे शामिल
हेल्थ विभाग की ओर से आंगनबाड़ी वर्कर्स से लेकर स्कूल टीचर्स की एक टीम बनाई जाएगी, जो हर स्तर पर डेंगू एवं सीजनल बीमारी को जड़ से खत्म करने में विभाग का सहयोग करेंगे। उन्होंने बताया कि 2017 में डेंगू की चपेट में भले लोग आ गए हो। लेकिन इस प्लानिंग से साल के शुरूआती महीनों में इसे खत्म करने की कोशिश की जाएगी।  यहीं नहीं, पहले से बनी डेंगू अवेयरनेस टीम के बीच तालमेल भी सुधारा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंभीरता से निरीक्षण और सुधार किया जाएगा
डा. दिवान ने बताया कि 2017 में डेंगू के मरीज शहर की बजाए आसपास के इलाके से अधिक आए थे। लेकिन इस साल शहर के हर प्वाइंट पर पहले से ही खास ध्यान रखा जाएगा, जहां से डेंगू होने की संभावना अधिक है। उनका पहले निरीक्षण किया जाएगा। इसके बाद सुधारा जाएगा। वहीं, स्कूल, कालेज एवं अन्य जगह लोगों को अवेयर करने के लिए सेमिनार एवं अवेयरनेस कैंप का आयोजन किया जाएगा, ताकि लोगों को भी जागरूक किया जाएगा।


सिटी की प्राइमरी हेल्थ सुविधा को ओर किया जाएगा विकसित
डा. दिवान ने कहा कि पीजीआई में मरीजों की संख्या को कम करने एवं लोगों को शहर की डिस्पेंसरी एवं अस्पताल में ही प्राइमरी हेल्थ बेहतर देने की योजना है। जिसके लिए डॉक्टर से लेकर पैरा मेडिकल स्टाफ की कमी को दूर किया जाएगा। ताकि शहर के लोगों को प्राइमरी हेल्थ यहां से ही उपलब्ध हो उन्हें पीजीआई की ओर रुख न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed