फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh's 3D Zebra crossing will prevent accidents

दिल्ली के बाद चंडीगढ़ में हादसे रोकेगी 3D जेब्रा क्रासिंग, देखिए कैसे?

Mon, 13 Nov 2017 09:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 13 Nov 2017 09:18 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh's 3D Zebra crossing will prevent accidents
सिटी ब्यूटीफुल के हादसे रोकेगी थ्रीडी जेब्रा क्रासिंग
वाहनों की रफ्तार को कंट्रोल करने के लिए नगर निगम ने एक अनोखा तरीका अपनाया है। नगर निगम ने शहर की ट्रैफिक लाइट से पहले बनी जेब्रा क्रासिंग को थ्रीडी लुक देने की योजना बनाई है।
विज्ञापन


इसके तहत चालक को आधा किमी दूर से यह लगेगा कि आगे सड़क उबड़-खाबड़ है, ऐसे में गति धीमी कर लेनी चाहिए। हालांकि सड़क नार्मल ही रहेगी। वाहन चालकों की ट्रैफिक लाइट से पहले रफ्तार कम करने और क्रासिंग पर पैदल चलने वालों को सुरक्षा देने के लिए यह कदम उठाया गया है। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर नगर निगम के इंजीनियर विंग ने सेक्टर-7/26 के लाइट प्वाइंट से पहले ऐसी जेब्रा क्रासिंग बनाई है।
विज्ञापन


उत्तर भारत में दिल्ली के बाद चंडीगढ़ में इस तरह की जेब्रा क्रासिंग बनाई जा रही है। नगर निगम के अनुसार ऐसे जेब्रा क्रासिंग बनाने से पैदल चलने वालों को ज्यादा सुरक्षा मिलेगी और चालक अपना वाहन क्रासिंग से पहले ही रोक देगा। इस समय कई वाहन चालक क्रासिंग पार करके हरी बत्ती का इंतजार करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Chandigarh's 3D Zebra crossing will prevent accidents
चालकों से फीडबैक भी लिया
नगर निगम ने सेक्टर-7/26 के ट्रैफिक लाइट प्वाइंट पर जेब्रा क्रासिंग को थ्रीडी लुक देने के बाद यहां से निकलने वाले वाहन चालकों से फीडबैक भी लिया। अधिकतर चालकों ने कहा कि उन्हें दूर से लगा कि लाइट के पास सड़क उठी हुई है, लेकिन पास आने के बाद सड़क नार्मल ही लगी। इस लाइट प्वाइंट के पास खालसा कालेज है। जेब्रा क्रासिंग पर इस तरह पीले रंग का पेंट किया जा रहा है जिससे थ्री डी लुक आ रहा है।

सफल होने के बाद अन्य जगह लागू करेंगे : चीफ इंजीनियर 
चीफ इंजीनियर एनपी शर्मा का कहना है कि अभी पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर सेक्टर-26/7 की ट्रैफिक लाइट की जेब्रा क्रासिंग को ऐसा बनाया है। इससे यहां होने वाले हादसों में भी कमी आएगी। दिन ही नहीं रात के समय में भी दूर से लोगों को लाइटों के पास सड़क उठी हुई दिखेगी जिससे चालक खुद ही अपने वाहन की गति धीमी कर लेगा। पायलट प्रोजेक्ट सफल होने के बाद इसे शहर की अन्य ट्रैफिक लाइट पर लागू किया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed