फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh rla e-auction for vip numbers

नया वाहन खरीदा है फैंसी नंबर चाहिए, तो नीलामी के लिए रजिस्ट्रेशन कराएं

Thu, 13 Jul 2017 10:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 13 Jul 2017 10:06 AM IST
विज्ञापन
chandigarh rla e-auction for vip numbers
फैंसी नंबर
अगर आपने नया वाहन खरीदा है और उसके लिए फैंसी नंबर चाहिए तो जल्दी से ऑनलाइन नीलामी के लिए रजिस्ट्रेशन करा लें। चंडीगढ़ आरएलए की ओर से फैंसी नंबरों की नीलामी के लिए रजिस्ट्रेशन 18 जुलाई होगी। इसमें सीएच-01 बीएन  सीरीज के नंबर के लिए ई ऑक्शन होगी। इसमें 0001 से 9999 सीरीज के फैंसी नंबरों के लिए ई ऑक्शन की जाएगी। फैंसी नंबरों का रजिस्ट्रेशन 18 जुलाई से 24 जुलाई तक  सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक कराई जा सकती है।
विज्ञापन


वहीं ई ऑक्शन बोली 25 जुलाई से लगाई जाएगी। फैंसी नंबरों की ई ऑक्शन पर बोली सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक 27 जुलाई तक लगाई जा सकेगी। इसका आखिरी रिजल्ट 27 जुलाई को शाम 5 बजे आएगा।   आरएलए कैप्टन करनैल सिंह ने बताया कि फैंसी नंबरों पर बोली  ई ऑक्शन के माध्यम से लगाई जाएगी। जिन गाड़ी मालिकों को फैंसी नंबरों पर बोली लगानी है उनका आधार कार्ड एवं अन्य एड्रेस प्रूफ चंडीगढ़ का होना चाहिए। वहीं बोली लगाने वाले व्यक्ति की बाइक और गाड़ी चंडीगढ़ के पते पर रजिस्टर्ड होनी चाहिए।
विज्ञापन


फैंसी नंबरों के लिए चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट विभाग की वेबसाइट https://parivahan.gov.in और  www.chdtransport.gov.in पर कर सकते हैं। इसमें भाग लेने वाले गाड़ी मालिक आरएलए के हेल्पलाइन नंबर 0172-2700341 पर संपर्क कर सकते हैं। इसमें सभी नंबरों का प्राइज रिजर्व रखा गया है। इसमें सीएच- 01 बीएन 0001 का 50 हजार रुपये रिजर्व प्राइज रखा गया है। वहीं अन्य नंबरों का भी प्राइज रिजर्व किया गया है। आरएलए की ओर से यह फैंसी नंबरों की ऑक्शन पिछले साल शुरू की गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed