फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh received light rain and hailstorm today

अचानक बदली फिजा: बारिश से चंडीगढ़ का मौसम हुआ सुहावना, कुछ सेक्टरों में ओले भी गिरे

Mon, 31 May 2021 08:45 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 31 May 2021 08:45 PM IST
सार

मौसम विभाग के मुताबिक दो जून तक बारिश और आंधी के आसार हैं। हवा में नमी बढ़ने की वजह से मौसम में बदलाव आ रहा है। दो जून के बाद मौसम साफ हो जाएगा। सोमवार को पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में बारिश हुई। नारायणगढ़ में ओले पड़े।

विज्ञापन
Chandigarh received light rain and hailstorm today
अचानक बारिश से बदला मौसम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ में दिन में अच्छी धूप निकलने के बाद देर शाम अचानक से मौसम में बदलाव आ गया। कई सेक्टरों में हल्की बारिश दर्ज की गई। सेक्टर 39 के आसपास के इलाकों में ओले भी गिरे हैं। इससे मौसम सुहावना हो गया और लोगों को दिन की गर्मी से छुटकारा भी मिला है। उधर, हरियाणा के नारायणगढ़ में भी तेज ओलावृष्टि हुई है। पंजाब के कई इलाकों में भी बारिश की खबर है।

विज्ञापन


मौसम विभाग का कहना है कि बारिश व धूल भरी आंधी की गतिविधियां दो जून तक जारी रहने वाली है। दरअसल, इस समय हवा में नमी बढ़ गई है। इस वजह से मौसम में बदलाव जारी रह सकते हैं। जम्मू-कश्मीर के पास एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। दूसरी तरफ नमी वाली हवाएं भी उत्तर भारत की ओर आ रही है। 
विज्ञापन


पहले ये हवाएं दक्षिण पूर्वी दिशा से आ रही थी, अब ये हवाएं दक्षिण पश्चिम दिशा से भी आने लगी है। इन हवाओं के आने और तापमान बढ़ने से धूल भरी आंधी और बारिश के आसार बनते हैं। इस समय उत्तर भारत के पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ़ में यही स्थिति बनी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




दो जून के बाद मौसम साफ हो जाएगा। सोमवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ, जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा रहा। हवा में नमी की अधिकतम मात्रा 74 फीसदी दर्ज की गई, जबकि न्यूनतम 32 फीसदी। 

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले दो दिन अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा सकता है। दो जून के बाद अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। तापमान 40 डिग्री के पार जाने की संभावना बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed