फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh reached a strong position with Bipul-Uday's centuries

बिपुल-उदय के शतकों से चंडीगढ़ मजबूत स्थिति में पहुंचा

Wed, 12 Feb 2020 08:57 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 08:57 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh reached a strong position with Bipul-Uday's centuries
चंडीगढ़। उदय कौल और बिपुल शर्मा की 216 रन की सांझेदारी ने चंडीगढ़ को मणिपुर के खिलाफ मजबूत स्थिति में ला दिया है। यह मुकाबला कोलकाता में खेला जा रहा है। एक समय पर पांच विकेट के नुकसान पर 136 रन पर जूझ रहे चंडीगढ़ को उदय कौल और बिपुल शर्मा के शतकों ने संभाला और दिन का खेल खत्म होने तक पांच विकेट के नुकसान पर 352 रन पर ला खड़ा किया।
विज्ञापन

इससे पूर्व मणिपुर ने टॉस जीतकर चंडीगढ़ को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया। मणिपुर के बाद तेज गेंदबाज शितेन्द्र सिंह ने जल्दी-जल्दी दो विकेट चटकाकर चंडीगढ़ की टीम को शुरुआती झटके दिए। पारी के दूसरे ओवर में ही शितेन्द्र ने टूर्नामेंट में कुनाल महाजन को चार के निजी स्कोर पर आउट किया। शितेन्द्र ने अपने अगले ही ओवर में कप्तान मनन वोहरा को शून्य पर आउट किया। इसके बाद पारी के 11वें ओवर में गेंदबाज थामस सिंह ने बल्लेबाज शिवम को 22 रन पर आउट करके टीम को संकट में डाल दिया। इस समय स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 42 रन था। क्रीज पर डटे रमन बिशनोई का साथ देने उदय कौल पहुंचे और दोनों ने मिलकर 84 रन की महत्वपूर्ण सांझेदारी करके टीम का स्कोर को 125 के करीब पहुंचाया। लंच के ठीक पहले गेंदबाज शितेन्द्र सिंह ने फिर वापसी करते हुए रमन बिशनोई को 53 रन पर चलता किया। इस पारी में बिशनोई ने 12 चौके लगाए। वहीं दूसरी ओर उदय कौल ने लंच के बाद अपने धैर्य का परिचय दिया और अपना अर्द्धशतक पूरा किया परंतु दूसरे छोर पर साथ दे रहे अंकित कौशिक (4) गेंदबाज शितेन्द्र सिंह की घातक गेंदबाजी का शिकार बने।
विज्ञापन

आधी टीम पैवेलियन लौटी तो संकटमोचक बने बिपुल-उदय
चंडीगढ की आधी टीम 136 के स्कोर पर पैवेलियन लौट चुकी थी। इसके बाद क्रीज पर आए बिपुल शर्मा ने उदय कौल के साथ सटीक बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया।। सबसे पहले उदय कौल ने 168 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। इसके बाद बिपुल शर्मा ने भी 137 गेंदों पर शतक जड़ा। इस तरह चंडीगढ़ की टीम पहले दिन का खेल खत्म होने तक पांच विकेट के नुकसान पर 352 रन जुटा चुकी थी जिसमें 18 चौकों की मदद से उदय कौल ने नाबाद 145 रन बनाए जबकि दूसरे छोर पर बिपुल शर्मा ने भी 18 चौकों और एक छक्के की मदद से 119 रन जुटा लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed