{"_id":"5a605fa84f1c1b91268b4ff0","slug":"chandigarh-railway-station-reality-check-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन की डर्टी पिक्चर, दर्जा फर्स्ट क्लास, सुविधाएं थर्ड क्लास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन की डर्टी पिक्चर, दर्जा फर्स्ट क्लास, सुविधाएं थर्ड क्लास
दीपक शाही/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Thu, 18 Jan 2018 02:19 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन का दर्जा फर्स्ट क्लास भले हो, लेकिन यहां सुविधाएं थर्ड क्लास से भी बदतर हैं। यकीं नहीं आता तो पढ़िए रियलिटी चेक रिपोर्ट। यहां से शताब्दी, जन शताब्दी, पश्चिम एक्सप्रेस, सद्भावना, गरीब रथ जैसी लंबी दूरी की तमाम ट्रेनों का संचालन होता है। यही वजह है कि यह देश भर के प्रमुख रेलवे स्टेशनों में गिना जाता है। इसके विपरीत यहां यात्री सुविधाओं की स्थिति यह है कि एटीएम, स्टॉल और फूड प्लाजा सब बंद पड़े हैं।
रेलवे स्टेशन के जरिये रोजाना करीब डेढ़ लाख यात्रियों की आवाजाही होती है। बावजूद इसके यात्रियों के लिए स्टेशन पर जलपान या भोजन करना परेशानी भरा है। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार और पांच पर एक भी स्टॉल नही है। स्टेशन के बाहर बना फूड प्लाजा भी काफी दिनों से बंद पड़ा है। रेलवे स्टेशन के बाहर कहने को तो चार एटीएम हैं, लेकिन सभी पर ताला जड़ा है। यह खुलासा सोमवार को तब हुआ जब यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं के रियलिटी चेक के लिए अमर उजाला की टीम यहां पहुंची।
गौरतलब है कि रेलवे की ओर से स्टेशनों पर यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं की जांच के लिए टीमों का दौरा होता है, लेकिन इन टीमों में शामिल अधिकारियों के निर्देशों का पालन कागजों तक सीमित है। चंडीगढ़ स्टेशन की हालत देख ऐसा लगता है मानो रेलवे अंबाला मंडल के अधिकारी उसे गंभीरता से नहीं लेते।
विज्ञापन
एटीएम कार्ड के भरोसे न जाएं रेलवे स्टेशन
अगर चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर जाएं, तो एटीएम कार्ड के भरोसे न रहें। क्योंकि रेलवे स्टेशन के दोनों तरफ लगे एटीएम से रुपये निकालने की मंशा पूरी नहीं हो सकती। यात्री सेवाओं के नाम पर चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर चार बैंकों ने अपने-अपने एटीएम बूथ स्थापित किए हैं, लेकिन अधिकारी यह ध्यान नहीं देते कि वे चालू हालत में हैं भी या नहीं। बताया जा रहा है कि रेलवे का पैसा बकाया है, जिसके चलते एटीएम सेवा बंद कर दी गई है।
रेलवे स्टेशन के पंचकूला छोर का हाल और बुरा
रेलवे स्टेशन के पंचकूला छोर का हाल सबसे बुरा है। यहां यात्रियों के लिएएक भी स्टाल नहीं हैं। इसे लेकर यात्री कई बार सवाल उठा चुके हैं, क्योंकि पंचकूला छोर पर उतरने के बाद करीब तीन से चार किमी आगे जाने पर ही यात्रियों को मार्केट के दर्शन होंगे। यात्रियों की मानें तो रेलवे स्टेशन के इस ओर अधिकारियों को बिल्कुल ध्यान नहीं है।
जल्द शुरू होगी यात्री सुविधाएं मुहैया कराने की प्रक्रिया
चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर लगे एटीएम मशीन इसलिए बंद हैं, क्योंकि रेलवे के पैसे बैंकों ने नहीं दिए। अभी रेलवे को बैंकों से पैसे वसूल करने हैं। नए टेंडर हायर अथॉरिटी की ओर से किया जाता है। वहीं स्टेशन पर लगे स्टॉल का नया एसबीडी आने वाला है, उसके बाद स्टॉलों के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
क्या कहना है यात्रियों का
अंबाला से चंडीगढ़ अक्सर आना जाना होता है। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार और पांच पर एक भी खाने पीने का स्टॉल नहीं है। वहीं रेलवे स्टेशन के बाहर बना फूड प्लाजा भी बंद पड़ा है। इसके चलते रेलवे स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
- भीम, त्रिपाठी, अंबाला