{"_id":"72da4a6ddc8f3c1525b8615ab9c0fc1b","slug":"chandigarh-punjab-university-rose-festival-schedule-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहजहां, नूरजहां को देखने 6 फरवरी को आएं पीयू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहां, नूरजहां को देखने 6 फरवरी को आएं पीयू
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 15 Jan 2015 01:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) कैंपस में 6 से 8 फरवरी तक छठा पीयू रोज फेस्टिवल आयोजित किया जाएगा। रोज फेस्टिवल में पहली बार कैंपस थीम पर फोटो प्रतियोगिता भी होगी। 2 फरवरी तक पीयू कैंपस से संबंधित फोटो को जमा करना होगा। रोज फेस्टिवल के उद्घाटन पर आर्मी बैंड आकर्षण का केंद्र रहेगा।
विज्ञापन
दीपक कौशिक ने बताया कि रोज फेस्टिवल में पीयू के एक्स स्टूडेंट किरण खेर और अनुपम खेर को निमंत्रण पत्र भेजा गया है। कौशिक ने बताया कि लोकसभा चुनाव से दो दिन पहले अनुपम खेर ने पीयू के प्रोग्राम में आने का वादा किया था।
विज्ञापन
शाहजहां और नूरजहां करेंगे स्वागत
पीयू रोज फेस्टिव में आने वाले लोगों का शाहजहां और नूरजहां स्वागत करेंगे। पीयू रोज गार्डन में ये गुलाब की दो वैराइटी हैं। पीयू हॉर्टिकल्चर विभाग के अधिकारियों ने बताया कि रोज फेस्टिवल में कुल 196 गुलाबों की वैरायटी देखने को मिलेंगी। इस साल कोलकाता सेे लाई गई 25 नई किस्मों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
हर शाम रंगारंग कार्यक्रम
पीयू रोज फेस्टिवल में लोगों के लिए गुलाबों की खूबसूरती के साथ कई अन्य आकर्षक चीजें होंगी। लोग परिवार के साथ रोज फेस्टिव में पहुंचे। फेस्टिवल में लजीज व्यंजनों के कई स्टॉल और बच्चों के लिए झूलों का भी इंतजाम भी होगा। 6 फरवीर को फैशन शो और रॉक बैंड प्रस्तुति देगा। 7 फरवरी को लॉफ्टर शो में विजय ख्याली और नाटक पेश किया जाएगा। 8 फरवरी को पंजाबी स्टार नाइट होगी।
15 से अधिक प्रतियोगिताएं
6 फरवरी को फ्लॉवर कंपटीशन के रिजल्ट घोषित किए जाएंगे। 7 फरवरी को गायन प्रतियोगिता, रंगोली, कोलॉज मेकिंग, स्लोगन राइटिंग, रोज क्विज होंगे। 8 फरवरी को पोइट रेसिटेशन, रोज प्रिंस-प्रिंसेस, डांस कंपटीशन, मेहंदी कंपटीशन, फेस पेंटिंग, फैंसी डांस प्रतियोगिताएं होंगी।
रोज फेस्टिवल में गुलाब की 25 नई वैराइटी शामिल की जाएंगी। लोगों के लिए मनोरंजन और स्टूडेंट्स को टैलेंट दिखाने का मौका भी मिलेगा। तीन दिन के फेस्ट में 50 हजार से अधिक लोगों के आने की उम्मीद है।
अनिल ठाकुर, रोज फेस्टिवल कोआर्डिनेटर और पीयू डिविजनल इंजीनियर हॉर्टिकल्चर