{"_id":"738dc878f90a5508e9dbd52ffb5d874c","slug":"chandigarh-police-will-be-smart-new-recruitment-will-be-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट बनेगी चंडीगढ़ की पुलिस, नई भर्तियां भी होंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट बनेगी चंडीगढ़ की पुलिस, नई भर्तियां भी होंगी
कुलदीप शुक्ला/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 05 Jul 2015 03:59 PM IST
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी की लिस्ट में चयनित होने के बाद चंडीगढ़ पुलिस ने स्मार्ट वर्क शुरू कर दिया है। इसके तहत सभी थानों और चौकियों में सीसीटीवी कैमरे, लेडी अटेंडेंट, लेडीज और जेंट्स बैरक, वुमन डेस्क, महिला हेल्पलाइन, उत्तम पीसीआर सेवा और अन्य सुविधाएं शामिल हैं। साथ ही खाली पढ़े पदों पर भर्तियां की जाएंगी। पुलिस कर्मी भर्ती किए जाएंगे।
विज्ञापन
इसके साथ ही पुलिस विभाग ने सिटी ब्यूटीफुल में चौकसी के लिए चार नए बैरियर बनाने का स्थान निर्धारित किया है। मुल्लांपुर बैरियर, ढिल्लो बैरियर, पलसोरा सेक्टर-56 व एक अन्य होगा। इन चार बैरियरों के निर्माण के बाद चौकसी बढ़ जाएगा। जानिए, स्मार्ट सिटी के लिए पुलिस ने और क्या स्मार्ट वर्क शुरू किया है?
विज्ञापन
यह व्यवस्थाएं पहले से शामिल
1015 महिला पुलिसकर्मी: वर्तमान में चंडीगढ़ पुलिस में 1015 महिला पुलिस कर्मी हैं। इसमें मुलाजिमों के अलावा महिला आला अधिकारी भी शामिल हैं। महिला थाना और महिला सुरक्षा के मद्देनजर भर्ती प्रक्रिया में महिला पुलिस कर्मियों की भर्ती भी शामिल रहेगी।
विज्ञापन
आईक्लिक सुविधा: चंडीगढ़ पुलिस ने शिकायत देने के लिए आईक्लिक की व्यवस्था की है। इससे कोई भी चार तरह से अपनी शिकायत आला अधिकारियों को दे सकता है। इसकी सुनवाई आईजी या एसएसपी करते हैं।
24X7 एप सुविधा: पुलिस विभाग ने खासकर महिलाओं और बुजुर्गों के लिए 24X7 एप सुविधा शुरू की है। इससे कोई भी बगैर कुछ बोले शिकायत और लोकेशन पुलिस कंट्रोल रूम तक पहुंचा सकता है। इसके बाद पुलिस उक्त लोकेशन पर पहुंच जाएगी।
ईमेल: चंडीगढ़ पुलिस के आईजी और एसएसपी की ऑफिशियल ई-मेल आईडी पर कोई भी व्यक्ति शिकायत दे सकता है। इस बारे में संबंधित अधिकारी के ऑफिस से आपको 24 घंटे में आ जाएगी। साथ ही थाना प्रभारी भी शिकायत पर वर्क करेगा।
कैमरों से सुरक्षा: सुरक्षा को लेकर पुलिस विभाग ने 660 नए टेक्नोलॉजी के अलग-अलग टाइप के कैमरे लगने है। इन कैमरों की मदद से ट्रैफिक के अलावा शहर के कोने कोने की सुरक्षा होगी। शहर में हर ओर चार तरह के कैमरे लगाने का प्रस्ताव पास हो चुका है।
वाहन बढे़गे: चंडीगढ़ पुलिस ने कुछ महीने पहले आर्टिका पीसीआर लॉन्च की थी। इससे घायलों को अस्पताल पहुंचाना काफी सुविधाजनक हो गया है। यह देखते हुए पुलिस विभाग 17 नई आर्टिका पीसीआर लाने वाली है। इसके साथ 58 नई बाइक भी लाई जाएंगी। ये वाहन पहले से अधिक पावरफुल होंगे।
थानों की बढ़ोतरी: पुलिस विभाग में मौजूदा समय में ग्यारह थाने हैं। इनमें कोई महिला थाना नहीं है। इसके तहत चंडीगढ़ पुलिस छह नए थानों की संख्या बढ़ाएगी। इस छह थानों में एक महिला थाना भी शामिल होगा। इसके बाद कुल 17 थाने शहर में होंगे।
टेक्नोलॉजी: साइबर सेल टेक्नोलॉजी में थोड़ा कमजोर है। कई ऐसी जांच होती हैं, जिसमें बाहरी टेक्नोलॉजी की मदद से जांच प्रभावित होती है। कई टेक्निकल संसाधन साइबर सेल विभाग को देने का प्रस्ताव पास हो चुका है। इसमें डाटारिक्ट्राई डिवाइस, जीपीएस लोकेटर, हाईटेक इंटरनेट सहित कई डिवाइस शामिल हैं।
भर्तियां: चंडीगढ़ पुलिस में जल्द ही भर्तियों का पिटारा खुलने वाला है। इसमें कांस्टेबल व एएसआई की पोस्टें होंगी। इससे मुलाजिमों पर काम का दबाव भी कम होगा। एसएसपी का कहना है कि जल्द खाली पद भरे जाएंगे।
चंडीगढ़ पुलिस विभाग कितनी भी स्मार्ट हो। सुधार की गुंजाइश हर काम में रहती है। पुलिस विभाग ने कई मुद्दों पर स्मार्ट वर्क शुरू किया है।
-डॉ. सुखचैन सिंह गिल, एसएसपी, चंडीगढ़