फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh police ready for christmas night

क्रिसमस: चंडीगढ़ में आज चप्पे चप्पे पर तैनात होगी पुलिस

Fri, 25 Dec 2015 09:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Fri, 25 Dec 2015 09:32 AM IST
विज्ञापन
chandigarh police ready for christmas night

क्रिसमस के अवसर पर शुक्रवार को शहर में भारी संख्या में पुलिस तैनात रहेगी। शहर के चप्पे चप्पे पर पुलिस जवानों की नजर रहेगी। आपरेशन सेल, सीआईडी और इंटेलिजेंस के जवान हर गतिविधि पर नजर रखेंगे।

विज्ञापन


एसपी लॉएंडआर्डर रोशन लाल ने बताया कि 25 दिसंबर क्रिसमस के मौके पर शहर में 550 अतिरिक्त पुलिस कर्मी तैनात किए जाएंगेे। पीसीआर सार्वजनिक स्थानों पर तैनात रखी जाएगी, जबकि शहर भर में ट्रैफिक पुलिस मॉल, भीड़भाड़ वाली जगहों और चर्चों केपास विशेष रूप से तैनात रहेगी।
विज्ञापन


जिन जगहों पर क्रिसमस के कार्यक्रमों का आयोजन होगा वहां पर आपरेशन सेल की क्यूआरटी टीमें सतर्क रहेंगी। इसी केसाथ सीआईडी पुलिस खुफिया जानकारी लेती रहेंगी। आपरेशन सेल की टीमें भीड़ भाड़ वाले क्षेत्रों में सर्च आपरेशन चलाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि देर रात को शहर में जगह एंटी ड्रंकन नाके लगाए जाएंगे। खासकर जिन सेक्टरों में डिस्को और क्लब हैं उन जगहों पर खासतौर से एंटी ड्रंकन नाके लगाए जाएंगे। लोगों से भी अपील है कि शराब पीकर गाड़ी ना चलाए और अगर शराब पी ली है तो टैक्सी का उपयोग करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed