फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Police Mobile App for Public Security

मोबाइल ऐप, एक क्लिक पर पहुंचेगी पुलिस

Wed, 07 Jan 2015 02:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 07 Jan 2015 02:08 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh Police Mobile App for Public Security

महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए चंडीगढ़ पुलिस ने सेक्टर-29 स्थित पुलिस लाइन में मंगलवार को 24-7 एप लांच किया। इसके माध्यम से एक क्लिक पर परेशानी में फंसे लोगों की मदद के लिए पुलिस पहुंच जाएगी।

विज्ञापन


इस एप की लॉन्चिंग से महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा पुलिस मुस्तैदी से कर सकती है। वहीं दूसरी ओर अपराधियों और मनचलों को आसानी से पकड़ सकती है।

एप के शुभारंभ पर चंडीगढ़ की मुख्य अतिथि सांसद किरण खेर के अलावा डीसी मोहम्मद शाइन, आईजी आरपी उपाध्याय, डीआइजी एएस चीमा, एसएसपी सुखचैन सिंह गिल, ट्रैफिक एसएसपी मनीष चौधरी व अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे। सुरक्षा की नजर से कोई भी इस एप को डाउनलोड कर सकता है।
विज्ञापन


एंड्रायड मोबाइल के प्ले स्टोर में जाकर इसे आप डाउनलोड कर सकते हैं। इसे यूज करने का आपको कोई चार्ज नहीं देना पडे़गा। इस एप को आठ स्थानों की पुलिस यूज कर रही है। एप के अभी तक एक लाख यूजर्स बन चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे बन सकते हैं ऐप के सदस्य

Chandigarh Police Mobile App for Public Security

इस एप को डाउनलोड करने के बाद आप इसके सदस्य बन सकते हैं। अगर चाहें तो चंडीगढ़ पुलिस की बेबसाइट पर भी सदस्य बनने की प्राथमिकता पूरी कर सकते हैं। दोनों माध्यम फ्री रहेंगे। इसमें आपको अपने एक जानकार का नंबर भी एड करना होगा।

इस तरह काम करेगा

आपके एप में लगे बटन पर एक क्लिक के बाद संबंधित एसएमएस पुलिस कंट्रोल रूम, पास में मौजूद पीसीआर और आपके जानकार के नंबर पर पहुंच जाएगा। पुलिस विभाग की ओर से पीसीआर में लगे टैबलेट और कंट्रोल रूम में आपका लोकेशन और अनसेफ का एसएमएस पहुंचाया जाएगा।

इसके बाद कंट्रोल रूम आपके संपर्क में रहेगा और पीसीआर आपके लोकेशन पर पहुंच जाएगी। एप में बने पैनिक बटन के माध्यम से आप एक मिनट की वायस रिकार्डिंग और अपनी फोटो भी कंट्रोल रूम में भेज सकते हैं।

पांच बार गलत यूज पर रजिस्ट्रेशन फेल

Chandigarh Police Mobile App for Public Security

24-7 एप को आप अगर पांच बार से अधिक लगातार गलत यूज करते हैं तो आपका रजिस्ट्रेशन फेल हो जाएगा। इसके बाद आपको इस एप से जुड़ने के लिए दोबारा से आवेदन करना होगा और पहले एप को गलत यूज करने का कारण बताना होगा।

ऐसे होगा एसएमएस फ्लैश
पहले आपका एसएमएस पुलिस कंट्रोल रूम और पीसीआर पुलिस के पास पहुंचेगा। इसके बाद कंट्रोल रूम से पास के पुलिस स्टेशन और आपके जानकार के पास एसएमएस फ्लैश होगा।

कोई भी कर सकता है यूज

Chandigarh Police Mobile App for Public Security

24-7 एप खासतौर पर महिलाओं और बुजुर्गों के लिए लांच किया गया है। लेकिन, इसे कोई भी डाउनलोड कर सकता है और परेशानी के समय इसका प्रयोग कर सकता है। चंडीगढ़ पुलिस इस एप को दिल्ली के ‘हिम्मत’ एप की तर्ज पर नया नाम देने की तैयारी में है। पुलिस इस एप्स का नाम सुरक्षा रख सकती है।

एक साल तक पांच नंबरों पर फ्री सुविधा

एप पर दो से अधिक नंबर एड करने पर चार्ज लिया जाता है। लेकिन, चंडीगढ़ पुलिस के द्वारा लांच किया गया एप एक साल तक पांच नंबर पर फ्री सेवा देगा। एप से अधिक से अधिक पांच नंबर एड किये जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed