फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Police interrogated terrorists caught in Karnal

करनाल में पकड़े गए आतंकियों से चंडीगढ़ पुलिस ने की पूछताछ

Sun, 08 May 2022 01:51 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh Police interrogated terrorists caught in Karnal
चंडीगढ़। करनाल के बसताड़ा टोल प्लाजा पर विस्फोटक और पाकिस्तानी पिस्टल के साथ पकड़े गए आतंकियों से चंडीगढ़ पुलिस ने पूछताछ की लेकिन बुडै़ल जेल की दीवार के पास मिले टिफिन बम के मामले में सुराग नहीं मिला। ऑपरेशन सेल की टीम बुडै़ल जेल के बाहर बम मिलने के मामले में सुराग जुटाने के लिए करनाल गई थी
विज्ञापन

उधर, बुडै़ल जेल के बाहर सुरक्षा के लिए वरिष्ठ अधिकारियों ने दो पीसीआर टीमों को गश्त पर लगाया था लेकिन वीरवार रात करीब 11 बजे जेल के बाहर चारों तरफ पीसीआर नहीं नजर आई दी। हालांकि ऑपरेशन सेल की क्यूआरटी टीम यहां खड़ी थी। चंडीगढ़ पुलिस को 20 दिन पहले ही बुड़ैल जेल के मुख्य द्वार को बम से उड़ाने की सूचना मिली थी। सूत्रों ने यह भी बताया था कि जेल का नक्शा तक बना लिया गया है। पुलिस ने सुरक्षा भी बढ़ा दी थी फिर भी 23 अप्रैल को जेल की दीवार के पास कोई टिफिन बम रख गया। सूत्रों के अनुसार, पुलिस के पास 20 अप्रैल को बुड़ैल जेल के आसपास किसी घटना के घटित होने का इनपुट था। पता चला था कि दहशत फैलाने के उद्देश्य से मॉल, मार्केट और सेक्टर-43 व 17 अंतरराज्यीय बस अड्डे पर ब्लास्ट किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed