{"_id":"5f031742a75c5b30ac151dac","slug":"chandigarh-police-headquarters-has-been-closed-for-2-days-for-sanitisation","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़: शिक्षा विभाग में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद पुलिस मुख्यालय दो दिनों के लिए बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़: शिक्षा विभाग में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद पुलिस मुख्यालय दो दिनों के लिए बंद
Mon, 06 Jul 2020 05:51 PM IST
ajay kumar
अमित गुप्ता, अमर उजाला, चंडीगढ़
अमित गुप्ता, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 06 Jul 2020 05:51 PM IST
विज्ञापन
chandigarh
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-9 स्थित एडिशनल डीलक्स बिल्डिंग को सील कर दिया गया है। इसी बिल्डिंग के फर्स्ट फ्लोर पर शिक्षा निदेशक का कार्यालय है। एक कर्मचारी के पॉजिटिव मिलने के बाद शिक्षा निदेशक के कार्यालय को बीते रविवार को अगले आदेशों तक बंद कर दिया गया था।
शिक्षा निदेशक रुबिन्दरजीत सिंह बराड़ की तरफ से निर्देश जारी किए गए हैं कि फर्स्ट फ्लोर के अलावा बिल्डिंग में अन्य फ्लोर पर काम करने वाले शिक्षा विभाग के सभी कर्मचारी होम क्वारंटीन रहेंगे। अगले आदेशों तक कर्मचारी घर से ही काम करेंगे। एडिशनल डीलक्स बिल्डिंग को पूरी तरह सैनिटाइज किया जाएगा। कोई भी कर्मचारी विभाग के आदेशों के बिना ऑफिस नहीं आएगा।
वहीं, शिक्षा विभाग में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद सेक्टर-9 स्थित चंडीगढ़ पुलिस हेड क्वार्टर को भी दो दिनों तक आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया है। कोरोना वायरस फैलने से बचने को लेकर अब पुलिस हेड क्वार्टर में न तो पब्लिक डीलिंग होगी और न ही आला अधिकारी बैठेंगे। सिर्फ कंट्रोल रूम 24 घंटे सोशल डिस्टेंसिंग के साथ खुला रहेगा। हाल ही में सेक्टर-9 स्थित शिक्षा विभाग के कर्मचारी में कोरोना पॉजिटिव के लक्षण मिले थे।
विज्ञापन
जांच में सामने आया कि शिक्षा विभाग से कुछ लोग चंडीगढ़ पुलिस हेड क्वार्टर स्थित कैंटीन में कभी कभी चाय और नाश्ता के लिए आते थे। यह बात जब आला अधिकारियों को पता चली तो एसपी हेड क्वार्टर मनोज कुमार मीणा के आदेशों के बाद दो दिनों तक पुलिस हेडक्वार्टर को बंद रखने का आदेश दे दिया गया है जबकि इमरजेंसी में कई पुलिसकर्मियों को वर्क फ्रॉम होम कर दिया गया है। पुलिस विभाग अब पूरे हेडक्वार्टर की बिल्डिंग को सैनिटाइज करने के बाद बुधवार को खोल दिया जाएगा।