फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh police going to create cyber cells to stop cyber crime

चंडीगढ़ के थानों में बनाए जाएंगे साइबर सेल, 100 जवानों को दी जा रही ट्रेनिंग

Tue, 16 Jan 2018 03:35 PM IST
विशाल पाठक/अमर उजाला, चंडीगढ़
विशाल पाठक/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 16 Jan 2018 03:35 PM IST
विज्ञापन
chandigarh police going to create cyber cells to stop cyber crime
cyber crime - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
ऑनलाइन धोखाधड़ी, अकाउंट हैकिंग, डेबिट व क्रेडिट कार्ड के मिसयूज से निबटने के लिए जल्द ही शहर के पुलिस थानों में साइबर सेल बनाया जाएगा। इस समय शहर में कुल 17 पुलिस थाने है, जहां साइबर सेल बनाने की तैयारी की जा रही है। चंडीगढ़ पुलिस के डीजीपी तेजिंदर सिंह लूथरा ने बताया कि आने वाले दिनों में साइबर क्राइम सबसे बड़ी चुनौती है। इससे निबटने के लिए चंडीगढ़ पुलिस के 100 जवानों को साइबर एक्सपर्ट की निगरानी में ट्रेनिंग दी जा रही है।
विज्ञापन


इन जवानों को हैदराबाद, दिल्ली और चेन्नई से आए साइबर एक्सपर्ट ट्रेनिंग दे रहे हैं। ट्रेनिंग पूरी होते ही पुलिस के इन जवानों की अलग-अलग टीम बनाकर शहर के हर पुलिस थाने में साइबर सेल में रखा जाएगा। डीजीपी ने बताया कि साइबर क्राइम या ऑनलाइन धोखाधड़ी के अभी जो मामले पुलिस स्टेशन में आते हैं, उन्हें कार्रवाई के लिए साइबर क्राइम सेल भेजा जाता हैं।
विज्ञापन


डीजीपी ने बताया कि चंडीगढ़ पुलिस के इन 100 जवानों की ट्रेनिंग पूरी होने के बाद हर पुलिस स्टेशन में बनने वाले साइबर सेल में एक इंस्पेक्टर के साथ चार से पांच लोगों का स्टॉफ रहेगा। जोकि साइबर क्राइम के केसों को ही डील करेंगे। डीजीपी ने कहा कि लोगों को अपनी शिकायत लेकर इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। लोग नजदीकी पुलिस स्टेशन में जाकर साइबर सेल में अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे। इससे साइबर क्राइम से जुड़े हर केस पर बड़ी संजीदगी के साथ कार्रवाई हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


2015 से 2017 तक पांच हजार से ज्यादा केस रजिस्टर्ड
चंडीगढ़ पुलिस के साइबर क्राइम सेल से मिली जानकारी के अनुसार 2015 से लेकर 2017 तक साइबर क्राइम में अब तक 5 हजार से ज्यादा मामले रजिस्टर्ड हो चुके हैं। जिन पर कार्रवाई चल रही है। आंकड़ों की मानें तो 2015 में चंडीगढ़ पुलिस के पास साइबर क्राइम से जुड़ी 1438 शिकायतें आईं। 2016 में 1644 और 2017 में 2207 शिकायतें आई। वहीं आंकड़ों की बात करें तो 2014 में साइबर सेल में 1169 शिकायतें आईं। अधिकारियों की मानें तो साइबर क्राइम से जुड़े 10 जनवरी 2018 तक चार से पांच मामले आ चुके हैं। जिन्हें पुलिस सुलझाने में जुटी है। साइबर क्राइम सेल अब तक 705 मामले ही सुलझा पाया है। 939 मामले अब भी जांच के दायरे में हैं।

गृह मंत्रालय को अलग से साइबर थाने का भेजा है प्रस्ताव
चंडीगढ़ पुलिस ने साइबर क्राइम के बढ़ते मामलों को देखते हुए शहर में अलग से साइबर थाना बनाने का गृह मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा है। बता दें कि हैदराबाद, जयपुर और बैंगलुरु में साइबर क्राइम के लिए अलग से पुलिस स्टेशन हैं। जोकि सिर्फ साइबर क्राइम के मामलों का ही निबटारा करती हैं।


रोज आठ से दस शिकायतें
अधिकारियों की मानें तो रोजाना साइबर सेल में आठ से 10 शिकायतें साइबर क्राइम से आती है। इस समय साइबर क्राइम सेल में इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर व कांस्टेबल मिलाकर कुल 45 के करीब पुलिस कर्मचारी तैनात हैं। जोकि साइबर क्राइम से जुड़े केसों पर काम कर रहे हैं। सभी पुलिस थाने में साइबर सेल बनने और पुलिस के 100 जवानों की साइबर क्राइम को ट्रैक करने की ट्रेनिंग पूरी होने से शिकायतों पर जल्द सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed