{"_id":"5aed80644f1c1b3b0a8b855c","slug":"chandigarh-police-employees-will-pay-fair-in-ctu-buses","type":"story","status":"publish","title_hn":"CTU की बसों में अब चंडीगढ़ पुलिस वाले भी पैसे देकर सफर करेंगे, पढ़ें फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CTU की बसों में अब चंडीगढ़ पुलिस वाले भी पैसे देकर सफर करेंगे, पढ़ें फैसला
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 05 May 2018 03:29 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ पुलिस पीसीआर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ पुलिस के जवान अब सीटीयू की बसों में मुफ्त में यात्रा नहीं कर सकेंगे। इस संबंध में फैसला जारी कर दिया गया है। एसपी हेडक्वार्टर ईश सिंघल ने चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग के डिविजनल मैनेजर को निर्देश जारी कर तत्काल प्रभाव से सीटीयू की बसों में पुलिस के जवानों की फ्री ट्रैवलिंग कंसेशन फैसिलिटी (मुफ्त यात्रा की छूट) को खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
दरअसल, सीटीयू की बसों में मुफ्त यात्रा के लिए चंडीगढ़ पुलिस के जवानों की तनख्वाह से हर महीने 200 रुपये काटे जाते थे। इसके तहत पुलिस के जवानों को सीटीयू की नॉन एसी बस में फ्री में सफर करने की मंजूरी थी।
विभागीय सूत्रों की मानें तो चंडीगढ़ पुलिस के जवानों ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को खुद चिट्ठी लिखकर इस सेवा का बंद करने को कहा था। इसका कारण यह है कि पुलिस के जवानों की तनख्वाह से इस सुविधा के लिए पहले 100 रुपये हर महीने काटे जाते थे, जिसे बढ़ाकर अब 200 रुपये कर दिया गया था।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस के जवानों ने आपत्ति दर्ज कराते हुए इस सेवा को बंद करने को कहा। पुलिस के जवानों का कहना था कि शहर का दायरा बहुत छोटा है, सभी पुलिस जवानों के पास वाहन उपलब्ध हैं, जिसकी वजह से उन्हें सीटीयू बस में कभी सफर नहीं करना पड़ता। इसके बावजूद उन्हें अपनी तनख्वाह से इस सुविधा के लिए 200 रुपये कटाने पड़ रहे हैं।
हरियाणा की बसों में मुफ्त यात्रा की फाइल पेंडिंग
चंडीगढ़ पुलिस में ज्यादातर जवान हरियाणा से हैं। जवानों की ओर से पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को हरियाणा की बसों में फ्री ट्रैवलिंग कंसेशन फैसिलिटी दिए जाने की लंबे अरसे से मांग की जा रही है। यह फाइल प्रशासनिक स्तर पर लंबे अरसे पेंडिंग पड़ी है।
सीटीयू से सीधा बनवा सकते हैं पास
एसपी हेडक्वार्टर ईश सिंघल ने जो आर्डर जारी किए हैं, उसके मुताबिक जो पुलिस के जवान इस सुविधा का लाभ उठाना चाहते हैं। वे सीधा सीटीयू से संपर्क कर पास बनवा सकते हैं। पुलिस ने ये सेवा बंद कर दी है। अब पुलिस के जवानों की तनख्वाह से फ्री ट्रैवलिंग कंसेशन फैसिलिटी के नाम पर 200 रुपये नहीं काटे जाएंगे।