फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh police chalaan

फिल्म यूनिट वालों का भी काट दिया चालान

Fri, 14 Feb 2014 11:07 AM IST
सुशील राज/अमर उजाला, चंडीगढ़
सुशील राज/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 14 Feb 2014 11:07 AM IST
विज्ञापन
chandigarh police chalaan
सिटी के मटका चौक के पास शूटिंग के बाद ओपन जिप्सी में बिना सीट बेल्ट गेड़ी मारते फिल्म यूनिट के सदस्यों का पुलिस ने चालान काट दिया।
विज्ञापन


यह ओपन जिप्सी जैसे ही सेक्टर-16-17 लाइट प्वाइंट पर पहुंची तो पुलिस की दो जिप्सियों ने इसे घेर लिया। इस सवार यूनिट सदस्यों से जब ओपन जिप्सी शहर में चलाने की परमिशन दिखाने को कहा तो उनके पास सिर्फ शूटिंग की परमिशन थी।

ये सभी बवेजा फिल्म्स प्रोडक्शन की फिल्म हैप्पी गो लक्की की शूटिंग के बाद लौट रहे थे। डीएसपी आशीष कपूर ने वहीं नाके पर खड़े पुलिस जवानों को बुलाया और उनके चालान काटने का आदेश दिया।
विज्ञापन


इसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने जीप नंबर एचआर 09 7522 के चालक का बिना सीट बेल्ट का चालान काटकर उसके हाथ में थमा दिया।

मटका चौक पर लग गया था जाम
फिल्म की शूटिंग के दौरान कलाकार मटका चौक पर खड़े होकर डांस कर रहे थे। उस दृश्य को कैमरे से डायरेक्टर दो मंजिला बस पर चढ़कर कैद कर रहे थे। इसके चलते बस चालक को मटका चौक के चारों तरफ घूमाना पड़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके चलते लोगों को जाम की स्थिति को झेलना पड़ा था। ट्रैफिक पुलिस के जवान दोपहर के समय जाम को खुलवाने के लिए मशक्कत करते रहे लेकिन शूटिंग के चलते जाम  लगा रहा।

फिल्म की शूटिंग के दौरान ओपन जीप चालक ट्रैफिक नियम तोड़ रहा था। चालक ने सीट बेल्ट नहीं लगा रखी थी। इसी वजह से चालान काटा गया है।  
- आशीष कपूर, डीएसपी सेंट्रल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed