फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Police caught accused, wife ran with her

चंडीगढ़ पुलिस ने भगौड़ा पकड़ा, पत्नी लेकर हुई फरार

Fri, 04 Mar 2022 02:01 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 02:01 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh Police caught accused, wife ran with her
चंडीगढ़। पंजाब पुलिस से भगौड़ा घोषित एक आरोपी को चंडीगढ़ पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी को सेक्टर-8 स्थित बीट बॉक्स में बैठाकर पूछताछ कर रही थी। इस दौरान मोहाली पुलिस के जवान भी मौजूद थे। इसी दौरान आरोपी पेशाब करने के बहाने बाहर निकला और पत्नी के साथ गाड़ी में बैठकर भाग गया। आरोपी की पहचान मुक्तसर निवासी हिमांशु गोपाल काकड़िया के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी से एक और और एक पिस्टल जब्त कर ली है। वहीं, मोहाली पुलिस ने सेक्टर-3 थाने में बयान दर्ज कराए हैं। चंडीगढ़ पुलिस आरोपी की तलाश में जुट है।
विज्ञापन

मोहाली सेक्टर-69 निवासी वीर प्रताप सिंह ने बताया कि हिंमाशु की फेज-7 में इमिग्रेशन कंपनी है। 10 माह पहले उसने अमेरिका जाने के लिए हिमांशु को 12 लाख रुपये दिए थे। हिमांशु वीजा नहीं लगवा सका तो उसने रुपये मांगना शुरू कर दिया। हिमांशु ने उसे दो लाख रुपये लौटा दिए, लेकिन 10 लाख रुपये नहीं लौटाए। उसने मटौर थाने में शिकायत दी। पुलिस ने आरोपी को काफी खोजा, लेकिन वह नहीं मिला। इसके बाद उसे भगौड़ा घोषित कर दिया। वीरवार, दोपहर में उसने चंडीगढ़ पुलिस को सूचना देकर आरोपी को पकड़वा दिया, लेकिन पूछताछ के दौरान वह बहाना बनाकर बाहर निकला और चकमा देकर भाग गया।
विज्ञापन

सेक्टर-8 में सूप पी रहा था आरोपी
वीरप्रताप ने बताया कि पुलिस हिमांशु का पता नहीं लगा पा रही थी। उन्हें किसी परिचित ने बताया कि हिमांशु सेक्टर-8 में सूप पी रहा है। इसकी सूचना मटौर थाना पुलिस को सूचना दी। वहां से कहा गया कि चंडीगढ़ पुलिस को बताएं। उन्होंने 112 नंबर पर कॉल करके आरोपी को पकड़वा दिया। चंडीगढ़ पुलिस ने आरोपी को पकड़ मटौर पुलिस को भी मौके पर बुला लिया। मटौर पुलिस को आरोपी को सुपुर्द करने से पहले सेक्टर-8 बीट बॉक्स में चंडीगढ़ पुलिस पूछताछ कर रही थी। तभी आरोपी की पत्नी और जगत नाम का व्यक्ति मौके पर आ गया। पुलिस आरोपी को कागजी कार्रवाई के लिए सेक्टर-3 थाने ले जा रही थी। आरोपी ने पुलिस की गाड़ी में बैठने से मनाकर दिया और कहा कि वह टैक्सी से जाएगा। इसके बाद आरोपी ने कहा कि उसे पेशाब करने जाना है। जैसे ही वह बाहर निकला पहले से तैयार पत्नी उसे गाड़ी में बैठाकर भाग गई। इस दौरान पीछे दौड़ते हुए चंडीगढ़ पुलिस का जवान भी चोटिल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी के पास मिली गन, मोबाइल से खंगाल रही पुलिस जानकारी
वीर प्रताप ने बताया कि आरोपी के पास से पुलिस ने जो पिस्टल जब्त की है वह वाल्थर गन है। जो कभी पंजाब में डकैती के लिए प्रयुक्त होती थी। वहीं पुलिस ने आरोपी के पास से दो मोबाइल भी जब्त किए हैं। इन मोबाइलों से भी काफी जानकारी बाहर आएगी।
दो माह में पुलिस को चकमा देकर भाग चुके हैं तीन आरोपी
चंडीगढ़ पुलिस की शिथिलता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि दो माह में यह चौथी बार हुआ है कि अपराधी चकमा देकर भाग निकला है। ड्रग तस्कर पूनम सेक्टर-16 अस्पताल से पुलिस को चकमा देकर भाग गई थी, वहीं सेक्टर-39 थाने में बंद साइकिल चोर सलाखें तोड़कर भाग गया था। वहीं सेक्टर 34 थाने से भी चोर सलाखें तोड़कर भाग गया था।

क्या कहते हैं थाना प्रभारी
मामले की जांच कर रहे पुलिसकर्मी को चंडीगढ़ भेजा गया था। वहां पर चंडीगढ़ पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही थी। आरोपी को सुपुर्द नहीं किया गया था। आगे की जांच चंडीगढ़ पुलिस ही कर रही है।
- नवीनपाल, थाना प्रभारी, मटौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed