फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Police arrested the accused who ran away after robbing a car, the car also recovered

Chandigarh News: गाड़ी लूटकर भागने वाले आरोपी को चंडीगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार, गाड़ी भी बरामद

Sat, 23 Nov 2024 03:27 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2024 03:27 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh Police arrested the accused who ran away after robbing a car, the car also recovered
चंडीगढ़। सेक्टर-15/16/10/11 लाइट प्वाइंट से लूटी गई गाड़ी मारुति जिम्नी को चंडीगढ़ पुलिस ने यमुनानगर तक पीछा कर बरामद कर लिया। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है। इनमें से एक युवक यमुनानगर निवासी कार्तिक है। लूट की वारदात में चार युवक शामिल थे। बाकी आरोपियों की पहचान पुलिस ने कर ली है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है। पुलिस ने इस मामले में युवकों द्वारा इस्तेमाल की गई एक्सयूवी भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन

मानसा के डेलुआना गांव निवासी कुलदीप सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कार एजेंसी में कार डिलीवरी का काम करता है। वह एजेंसी में ड्राइवर है। वह रेवाड़ी की एजेंसी से एक ब्रांडेड महंगी गाड़ी लेकर मनाली डिलीवर करने के लिए जा रहा था। जब वह सेक्टर-15/16/10/11 चौक पर पहुंचा ताे वहां रेड लाइट होने के चलते गाड़ी रोक ली। इसी दौरान उसके बगल में एक एक्सयूवी गाड़ी आकर रुकी। गाड़ी में से एक युवक उतरा और उसने शीशा नीचे करने का इशारा किया। जैसे ही कुलदीप सिंह ने शीशा नीचे किया तो युवक ने अंदर हाथ डालकर गाड़ी की खिड़की खोल दी। उसके बाद एक्सयूवी गाड़ी में बैठे दो और युवक नीचे उतर आए। कुलदीप को गाड़ी से बाहर खींच लिया और लात-घूसों से पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद दो युवकों ने उसे पकड़ लिया और तीसरा उसकी गाड़ी में ड्राइवर सीट पर बैठ गया। दोनों युवकों ने कुलदीप को धक्का मारकर दूर गिरा दिया और उसकी गाड़ी लेकर वहां से भाग गए। एक्सयूवी गाड़ी चला रहा युवक भी उनके पीछे-पीछे गाड़ी दौड़ा ले गया। पता चला है कि पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि अभी तक कार्तिक नाम के एक युवक को ही गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed