{"_id":"607085958ebc3ee9744510fc","slug":"chandigarh-pgimer-suspends-opd-services-from-april-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमण का असर : पीजीआई चंडीगढ़ में 12 अप्रैल से ओपीडी बंद, इन नंबरों पर कॉल करने पर मिलेगा इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमण का असर : पीजीआई चंडीगढ़ में 12 अप्रैल से ओपीडी बंद, इन नंबरों पर कॉल करने पर मिलेगा इलाज
Fri, 09 Apr 2021 10:20 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 09 Apr 2021 10:20 PM IST
सार
- कोरोना के बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते हुए पीजीआई प्रशासन ने लिया निर्णय
- टेली कंसल्टेशन से मरीजों को परामर्श देने का क्रम रहेगा जारी, पहले कराएं पंजीकरण
विज्ञापन
पीजीआई चंडीगढ़।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ में तेजी से बढ़ते कोरोना के मामले को देखते हुए पीजीआई प्रशासन ने 12 अप्रैल से ओपीडी बंद करने का फैसला लिया है। इसके बाद मरीजों को सिर्फ टेलीकंसल्टेशन से ही इलाज मिलेगा। पीजीआई की ओर से जारी टेलीकंसल्टेशन नंबर पर सुबह 9 से 10.30 बजे तक पंजीकरण के बाद ही फोन पर परामर्श के तहत इलाज उपलब्ध होगा। बता दें कि जीएमसीएच-32 ने पहले ही फिजिकल ओपीडी बंद कर दी है। वहीं, जीएमएसएच-16 में हर ओपीडी में महज 50 मरीजों को देखा जा रहा है।
विज्ञापन
पीजीआई निदेशक प्रो. जगतराम ने शुक्रवार को उच्च अधिकारियों के साथ बैठक के बाद यह निर्णय लिया। कोविड-19 के चलते पीजीआई में टेलीकंसल्टेशन के अलावा जरूरत के अनुसार मरीजों को शारीरिक ओपीडी में बुलाया जा रहा था लेकिन अब इस पर भी रोक लगा दिया गया है। प्रो. जगतराम का कहना है कि कोरोना के बढ़ते मामलों से स्थिति बेहद गंभीर हो गई है।
विज्ञापन
ओपीडी में मरीजों के आने का क्रम जारी रहा तो संक्रमण और तेजी से फैलेगा। प्रो. जगतराम ने बताया कि नॉन कोविड मरीजों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए टेलीकंसल्टेशन सुविधा पूर्ववत जारी रहेगी। इमरजेंसी व ट्रॉमा की सुविधाएं भी बिना बाधा के चलती रहेंगी। बता दें कि मौजूदा समय में पीजीआई के कोविड-19 अस्पताल में कोरोना के 170 मरीज भर्ती हैं। वहीं, पीजीआई के कोविड-19 आईसीयू के सभी बेड फुल हो चुके हैं।
विज्ञापन
ऑनलाइन पंजीकरण भी करवा सकेंगे
पुराने मरीजों को Pgimer.edu.in पर जाकर CR नंबर दर्ज करना होगा। उसके बाद जनरेट ओटीपी बटन पर क्लिक करें। पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। अगर मोबाइल पर किसी कारण ओटीपी प्राप्त नहीं कर पाते हैं तो दोबारा पंजीकृत करने या मोबाइल नंबर सही करने के लिए फोन नंबर 01722756594 पर पंजीकरण विभाग से संपर्क करना होगा। इसके लिए सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच संपर्क किया जा सकता है। इसी क्रम में नए मरीजों को व्हाट्सएप सुविधा वाले मोबाइल नंबर को पोर्टल पर पंजीकृत करना होगा।
इलाज के लिए इन नंबरों पर करें संपर्क
- न्यू ओपीडी 0172-2755991
- एडवांस आई केयर सेंटर व डीडीटीसी 0172-2755992
- एडवांस कार्डियक सेंटर 0172-2755993
- एडवांस पीडियाट्रिक सेंटर 0172-2755994
- ओरल हेल्थ सेंटर- 0172-2755995