फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh PGI store keeper committed suicide at his residence in PGI campus

Chandigarh: पीजीआई के स्टोर कीपर ने अपने आवास में की आत्महत्या, 15 दिन में तीन कर्मियों ने दी जान

Wed, 13 Mar 2024 02:25 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 13 Mar 2024 02:25 PM IST
सार

चंडीगढ़ पीजीआई के स्टोर कीपर विवेक ठाकुर ने एक माह पहले ही एनेस्थीसिया विभाग में ज्वाइन किया था। सोमवार को ही रेडियोग्राफर सुपरवाइजर ने पीजीआई में अपने दफ्तर में कलाई की नस काटकर जान दे दी थी। 15 दिन में पीजीआई के तीन कर्मचारी अपनी जान दे चुके है।

विज्ञापन
Chandigarh PGI store keeper committed suicide at his residence in PGI campus
विवेक ठाकुर - फोटो : फाइल

विस्तार

चंडीगढ़ पीजीआई के स्टोर कीपर विवेक ठाकुर ने पीजीआई परिसर स्थित अपने आवास में आत्महत्या कर ली। 15 दिनों के दौरान पीजीआई के तीन कर्मचारी आत्महत्या कर चुके है। ठाकुर की एनेस्थीसिया विभाग में ड्यूटी थी। वे पहले पीजीआई में क्लर्क थे। एक महीना पहले ही उनकी ज्वाइनिंग हुई थी।

विज्ञापन

इससे पहले सोमवार को पीजीआई की 50 वर्षीय रेडियोग्राफर सुपरवाइजर ने हाथ की नस काटकर आत्महत्या कर ली थी। मृतका नरिंदर कौर एडवांस पीडियाट्रिक सेंटर में तैनात थीं। नरिंदर कौर के परिजनों ने पीजीआई के एक चिकित्सक, उनकी पत्नी और अन्य स्टाफ पर उन्हें परेशान करने का आरोप लगाते हुए मामले की शिकायत पीजीआई चौकी पुलिस को दी थी। 

उनके पति जगमिंदर ने बताया था कि उनकी पत्नी ने अपनी परेशानी के बारे में पीजीआई के चिकित्सक डा. संधू को मैसेज भेजकर वीआरएस दिलवाने की मांग की थी। उनको भेजे मैसेज में नरिंदर कौर ने लिखा था कि वह इतनी परेशान है कि वीआरएस लेना चाहती है। पति के मुताबिक, नरिंदर कौर ने मैसेज में कई बार प्लीज... प्लीज... लिखते हुए मदद की गुहार लगाई थी और लिखा था कि उन्हें अधीनस्थ कर्मचारियों के सामने बेइज्जत किया जाता है। इससे वह बहुत ज्यादा दबाव में है और इस तरह वह नौकरी नहीं कर पाएगी। 

इससे पहले नर्सिंग स्टाफ ज्योति ने 28 फरवरी को अपनी जान दे दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed