{"_id":"5a5c91d04f1c1ba4268b483f","slug":"chandigarh-parks-lights-damaged-by-drugs-addicted-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशेड़ियों से तंग हुई चंडीगढ़ पुलिस और प्रशासन, जानिए क्यों और क्या करते हैं?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशेड़ियों से तंग हुई चंडीगढ़ पुलिस और प्रशासन, जानिए क्यों और क्या करते हैं?
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 15 Jan 2018 05:05 PM IST
विज्ञापन
पार्कों की लाइटें तोड़ी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ सेक्टर-18 पार्क में लगी लाइटों को तोड़ने का मामला सुलझा नहीं था कि सेक्टर-21 डी के पेट्रोल पार्क के पास बने दो पार्कों की 12 लाइटें तोड़ दी गईं। एक पार्क की 10 और दूसरे पार्क की दो लाइटों को तोड़ दिया गया। सेक्टर-18 और 21 दोनों ही पूर्व मेयर एवं वार्ड पार्षद आशा जसवाल के एरिया में आते हैं। रेजिडेंट्स ने संभावना जताई है कि ये लाइटें भी शराब के नशे में युवकों ने तोड़ी हैं। 25 दिसंबर की रात को सेक्टर-18 के पार्क में 30 लाइटें तोड़ी गई थीं।
इस मामले में सेक्टर-19 पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला भी दर्ज किया था। सेक्टर-21 के पार्कों में टूटी लाइटों को सुबह यहां के रेजिडेंट्स ने देखा। उन्होंने इसकी जानकारी यहां की रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष बलजिंदर सिंह बिट्टू को दी। बिट्टू का कहना है कि इसकी जानकारी नगर निगम के बागवानी विभाग को दी गई है। बिट्टू का कहना है कि हो सकता है कि शराब के नशे में कुछ युवकों ने ऐसा किया है, लेकिन एक के बाद एक वारदात काफी गंभीर मामला है।
सेक्टर-18 में जो लाइटों को तोड़ने की घटना हुई है वह भी कुछ युवकों ने ग्रीन बेल्ट में शराब पीकर की थी। बावजूद इसके पुलिस इन युवकों को पकड़ नहीं पा रही है। बिट्टू का कहना है कि सेक्टर-21 के एक पार्क में 6 लाइटें ऐसी तोड़ी गई हैं जो जमीन पर लगीं थी। इससे पैदल चलने वाले लोगों को रोशनी मिलती है। 4 लाइट ऐसी तोड़ी गई थीं जो कि पोल पर लगी थीं, जबकि इसके सामने के बड़े पार्क से दो पोल लाइट्स तोड़ी गई हैं।
विज्ञापन
बिट्टू का कहना है कि ये दोनों पार्क मकान नंबर-3001 के पिछली तरफ हैं। यह भी चेक किया गया है कि किसी घर में सीसीटीवी कैमरे लगे हों, लेकिन अभी तक ऐसा कोई घर नहीं मिला है जिसमें पार्क में तोड़ी गई लाइट की घटना कैद हुई हो।
अधिकारियों से बात करूंगी: आशा जसवाल
वार्ड पार्षद एवं पूर्व मेयर आशा जसवाल का कहना है कि उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं है। अगर ऐसा हुआ तो वह पुलिस और नगर निगम के अधिकारियों से बात करेंगी। यह मामला काफी गंभीर है। एक के बाद एक पार्क में लाइटों को तोड़ा जा रहा है।