फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh-Panchkula dispute: 11 CTU buses returned

Chandigarh News: चंडीगढ़-पंचकूला विवादः सीटीयू की 11 बसें आईं वापस

Wed, 21 Aug 2024 05:53 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2024 05:53 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh-Panchkula dispute: 11 CTU buses returned
चंडीगढ़। लोकल रूट पर बस चलाने का विवाद चंडीगढ़ और हरियाणा के वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंच गया है। मंगलवार को सेक्टर-9 स्थित यूटी सचिवालय में प्रशासक के सलाहकार व हरियाणा परिवहन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच बैठक हुई। दोनों राज्य व यूटी ने अपने-अपने तर्क रखे और बैठक में कानूनी पहलुओं पर भी चर्चा हुई। तय हुआ कि चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट पॉलिसी का हवाला देते हुए एसटीए की तरफ से हरियाणा को पत्र लिखकर बस को रोकने के लिए आधिकारिक तौर पर लिखा जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में प्रशासक के सलाहकार राजीव वर्मा के अलावा परिवहन सचिव विनय प्रताप सिंह, निदेशक व अन्य अधिकारियों के साथ हरियाणा के परिवहन विभाग के प्रधान सचिव, परिवहन आयुक्त और निदेशक समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। चंडीगढ़ की तरफ से बताया गया कि ट्रांसपोर्ट पॉलिसी के अनुसार लोकल रूट पर बस सेवा का काम चंडीगढ़ को सौंपा गया है। इसमें परमिट का जिक्र नहीं है, जबकि हरियाणा की तरफ से तर्क दिया गया कि भारत के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (मोर्थ) की गाइड लाइन्स के अनुसार इलेक्ट्रिक बसों को किसी भी राज्य व यूटी में बस चलाने के लिए परमिट की आवश्यकता नहीं होती। लंबी चली बैठक के अंत में तय हुआ चंडीगढ़ के स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी की तरफ से हरियाणा को आधिकारिक तौर पर नीति का हवाला देते हुए पत्र लिखा जाएगा कि वह पीजीआई की बस सेवा पर रोक लगाएं। अगर ऐसा नहीं किया जाता है तो वह बताएं कि किस कानूनी प्रावधान के तहत वह बस चला रहे हैं।
विज्ञापन


हरियाणा ने कहा- बस चलाने से पहले दो अगस्त को लिखा था पत्र : हरियाणा ने यह भी बताया कि पीजीआई के लिए बस सेवा शुरू करने से पहले दो अगस्त को चंडीगढ़ को पत्र लिखकर इस संबंध में जानकारी दी गई थी कि वह पीजीआई के लिए ई-बस सेवा शुरू करने जा रहे हैं लेकिन चंडीगढ़ की तरफ से इस संबंध में कोई जवाब नहीं दिया गया, न ही विरोध जताया गया। इसके बाद ही उन्होंने बस चलाई, जबकि चंडीगढ़ के अधिकारियों का तर्क रहा कि उन्हें इस पत्र की जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचकूला ने जब्त बसों को 7वें दिन छोड़ा : पंचकूला आरटीओ ने 14 अगस्त को सीटीयू की 11 बसों को जब्त कर लिया था और पंचकूला के डिपो में खड़ी कर दी थी। यह बसें मंगलवार को चंडीगढ़ लौटी हैं। सीटीयू ने जुर्माना भरने के बाद इन बसों को छुड़ाया है। 10 अगस्त से यह विवाद शुरू हुआ था, जब सीटीयू यूनियन के सदस्यों को पता चला कि पंचकूला ने पीजीआई के लिए लोकल बस सेवा शुरू की है। 11 अगस्त को सेक्टर-16 के रोज गार्डन के पास सीटीयू की यूनियन ने बस को रोक दिया और एसटीए ने चालान काटने के साथ बस को जब्त कर लिया। इसके बाद से चंडीगढ़-पंचकूला में ठनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed