फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh on top in list of gst collection

जीएसटी कलेक्शनः देश के 19 राज्यों पर भारी पड़ा चंडीगढ़, दिसंबर में 168 करोड़ का राजस्व

Fri, 03 Jan 2020 10:08 AM IST
खुशबू गोयल अभिषेक वाजपेयी, अमर उजाला, चंडीगढ़
अभिषेक वाजपेयी, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 03 Jan 2020 10:08 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh on top in list of gst collection
फाइल फोटो
जीएसटी कलेक्शन को लेकर केंद्र ने देश के 37 राज्यों की लिस्ट जारी की और इस मामले में एक बार फिर चंडीगढ़ ने शानदार प्रदर्शन किया है। इस बार चंडीगढ़ ने देश के 19 राज्यों को पीछे छोड़ दिया है। चंडीगढ़ ने दिसंबर 2018 के मुकाबले 18 फीसदी ज्यादा कलेक्शन किया है।
विज्ञापन


दिसंबर 2018 में चंडीगढ़ का जीएसटी कलेक्शन जहां 143 करोड़ रुपये था, वहीं दिसंबर 2019 में 18 फीसदी की वृद्धि के साथ जीएसटी कलेक्शन 168 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। दिसंबर से पहले भी जीएसटी एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट ने बेहतर कलेक्शन करते हुए वर्ष 2018 के मुकाबले 2019 में 12 फीसदी की वृद्धि की है।
विज्ञापन


अप्रैल से दिसंबर तक चंडीगढ़ ने कुल 1114 करोड़ रुपये का जीएसटी कलेक्शन कर लिया है। अभी वित्तीय वर्ष 2019-20 में तीन महीने बाकी हैं। डिपार्टमेंट के अधिकारियों का कहना है कि मार्च 2020 तक जीएसटी कलेक्शन को लेकर 1500 करोड़ रुपये का टारगेट रखा गया है। इसको लेकर विशेष रूप से बनाई गई कार्य योजना पर काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर महीने औसत 110 करोड़ की कमाई
चंडीगढ़ जीएसटी कलेक्शन से ही हर महीने औसत 110 करोड़ रुपया कमाता है। वित्तीय वर्ष 2019-20 के अप्रैल माह में 113.61 करोड़ रुपये, मई में 116.89, जून में 108.02, जुलाई में 128.24, अगस्त में 116.47, सितंबर में 117.25, अक्टूबर में 110.78, नवंबर में 135.14 तथा दिसंबर में 168 करोड़ रुपये का जीएसटी कलेक्शन हुआ है।

दिसंबर में इन राज्यों से आगे रहा चंडीगढ़

राज्य       कलेक्शन (करोड़ में)  बढ़ोतरी (प्रतिशत में)
चंडीगढ़-----------168.00-----------18     
पंजाब-------------1290.00---------11
उत्तराखंड--------1213.00---------15
हरियाणा---------5365.00----------15
राजस्थान--------2713.00---------10
उत्तर प्रदेश-------5489.00--------11
बिहार------------1016.00--------12
मेघालय-----------123.00---------14
वेस्ट बंगाल--------3748.00--------16
झारखंड----------1943.00----------3
उड़ीसा-----------2383.00----------2
छत्तीसगढ़--------2136.00 ---------15
मध्य प्रदेश-------2434.00----------16
कर्नाटका---------6886.00--------- 11
गोवा------------- 363.00----------- 6
लक्षदीप------------1.00--------------78
केरला-----------1651.00------------17
पुडुचेरी----------165.00-------------9
तेलंगाना---------3420.00----------- 13
आंध्र प्रदेश-------2265.00 -----------11
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed