फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh on high alert, mock drill for security

एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट, मॉकड्रिल कर जांची सुरक्षा व्यवस्था

Fri, 08 Apr 2016 01:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 08 Apr 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
chandigarh on high alert, mock drill for security
मॉक ड्रिल, चंडीगढ़ एयरपोर्ट - फोटो : amar ujala

पंजाब में तीन आतंकी घुसने की खबर के बाद  इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। वीरवार को यहां की सुरक्षा व्यवस्था को जांचने के लिए  मॉक ड्रिल की गई। मॉक ड्रिल में सीआईएसएफ के  30 और पंजाब पुलिस के 70 जवानों ने हिस्सा लिया।

विज्ञापन


एयरपोर्ट पर शाम 5.55 बजे यह सूचना आई कि एयरपोर्ट में दो  आतंकी घुस आए हैं। इस पर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया। पंजाब पुलिस और सीआईएसएफ ने संयुक्त अभियान चलाया। सीआईएसएफ की टीम को सीआईएसएफ के डिप्टी कमांडेंट अंकित दुबे और पंजाब पुलिस की टीम को एयरपोर्ट थाने के एसएचओ एचएस बल ने लीड किया।
विज्ञापन


यह मॉकड्रिल 6.25 बजे तक चली। एयरपोर्ट थाना के एसएचओ ने बताया कि एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट जारी किया गया है। यहां पर सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया है। एयरपोर्ट से एक किलोमीटर पहले पंजाब पुलिस की ओर नाका लगाकार गाड़ियों की जांच  की जा रही है। इसके बाद ही यहां से यात्रियों को  एयरपोर्ट जाने दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed