फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh of Future, Public Expectations

भविष्य का चंडीगढ़ः शहरवासियों की 7 उम्मीदें

Sun, 20 Jul 2014 09:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 20 Jul 2014 09:56 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh of Future, Public Expectations

मास्टर प्लान में वर्ष 2031 तक के चंडीगढ़ का जो खाका तैयार हो रहा है, उसमें इसे दिल्ली के बाद नॉर्थ रीजन का बड़ा एजुकेशन हब बनाने की योजना है।

विज्ञापन


पंजाब यूनिवर्सिटी तो टाइम्स हायर एजुकेशन मैग्जीन के सर्वे में देश की टॉप रैंकिंग यूनिवर्सिटी पहले ही आंकी जा चुकी है। शहर के सबसे पुराने जीसी-11 और जीसीजी-11 को डीम्ड यूनिवर्सिटी का दर्जा देने का प्रस्ताव भी यूजीसी के पास भेजा जा चुका है।

विज्ञापन

यूनिवर्सिटी का विस्तार

Chandigarh of Future, Public Expectations

पंजाब यूनिवर्सिटी को विस्तार के लिए सेक्टर-50 में और जगह दी जा रही है। यहां पीयू का रिसर्च सेंटर और हॉस्टल बनेंगे। मास्टर प्लान में नए कालेजों के लिए भी जगह है।

सेक्टर-50 में गवर्नमेंट कामर्स कालेज अगले साल तक तैयार हो जाएगा। मनीमाजरा में भी नया कालेज बनाया जाएगा। युवाओं को रोजगार के लिए कम्यूनिटी कालेज सिस्टम को शुरू करने की प्लानिंग है।

प्राइमरी स्तर पर आने वाले कुछ सालों में शहर में 20 नए सरकारी स्कूल तैयार होंगे। सभी सरकारी स्कूलों में स्मार्ट एजुकेशन होगी।

चौराहों पर जाम से निजात दिलाएंगे अंडरपास

Chandigarh of Future, Public Expectations

प्रशासन की सेक्टर-17 में दो और सेक्टर-22 की शास्त्री मार्केट के पास दो नई मल्टीलेवल पार्किंग बनाने की योजना है। इस समय सेक्टर-17 में एक नई मल्टीलेवल पार्किग का निर्माण चल रहा है। इसके साथ ही शहर में दो दर्जन नई कम्युनिटी पार्किंग स्थल बनाएं जाएंगे।

छह मंजिला फ्लैट बनेंगे
चंडीगढ़ के भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अब दक्षिणी सेक्टरों में छह मंजिला फ्लैट बनेंगे। इसके साथ साथ शहर के सेक्टरों में बची खाली जगह में मकानों की जगह मल्टी स्टोरी फ्लैट्स नजर आएंगे।

विज्ञापन

टूरिज्म हब बनेगा शहर

Chandigarh of Future, Public Expectations

यूटी का पर्यटन विभाग चंडीगढ़ को टूरिज्म हब बनाने की तैयारी में जुटा है। अगले दस साल में शहर में रोज गार्डन और रॉक गार्डन की तरह ही अपनी खास कहानी कहते कई और बगीचे चंडीगढ़ में होंगे। इन थीम बेस्ड गार्डन्स को बनाने का प्रस्ताव पांच साल पहले तैयार हुआ था अब केंद्र से ग्रांट मिलने पर काम में तेजी आई है।

सेक्टर-49 में वैली ऑफ एनिमल्स तैयार हो रहा है। यहां डायनोसॉर और अन्य जानवरों की बड़ी आकृतियां रूप ले चुकी हैं। सेक्टर-42 के पाम का गार्डन पर काम अगले सप्ताह शुरू होने जा रहा है। सेक्टर-31 में जापानी गार्डन निर्माणाधीन है जो अगले साल तक तैयार हो जाएगा।

इसमें एक भूमिगत सुरंग भी बनाई जा रही है। सेक्टर-52 में गार्डन ऑफ कॉनिफर्स बन रहा है। सेक्टर-53 में गार्डन ऑफ स्प्रिंग बनाया जा रहा है। इसके अलावा पर्यटन भवन भी बनाया जा रहा है, जहां पर्यटकों को हर तरह की सुविधाएं मिलेंगी।

दस साल में ज्यादा स्पीडी और ब्यूटीफुल होगा सिटी

Chandigarh of Future, Public Expectations

पंजाब और हरियाणा जाने वाला ट्रैफिक चंडीगढ़ में प्रवेश न करे इसके लिए रिंग रोड बनाए जाने का प्रस्ताव है। दिल्ली की तर्ज पर आने वाले सालों में चंडीगढ़ में भी रिंग रोड बनेगा। रिंग रोड के साथ साथ बाईपास बनाने का भी प्रस्ताव है।

शहर में ट्रैफिक के बढ़ते बोझ को कम करने के लिए चंडीगढ़ प्रशासन दो बाइपास बनाने की तैयारी कर रहा है। इनमें इस्टर्न बाइपास रेलवे स्टेशन के पास से और वेस्टर्न मुल्लांपुर जंक्शन के पास से बनेगा। भविष्य के चंडीगढ़ का खाका तैयार हो रहा है।

इसे लेकर यूटी प्रशासन भले ही अभी मशक्त कर रहा है मगर शहर की जरूरतें और तैयारी की दिशा भविष्य की तस्वीर से रू-ब-रू करा रही है। अगले दस साल में हमें चंडीगढ़ में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। ये बदलाव क्या होंगे?

ये बदलाव होने वाले हैं भविष्य में

Chandigarh of Future, Public Expectations

अमर उजाला की टीम ने इस रिपोर्ट के माध्यम से इन पर प्रकाश डाला है। समय के साथ चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन की लुक में बड़े बदलाव आने वाले हैं। इसे एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित करने की योजना तैयार है।

यात्रियों को कई अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं मिलेंगी। एक एस्केलेटर तो लग चुका है दूसरे का काम चल रहा है। स्टेशन के बाहर दो नैरोगेज इंजन और एक स्टीम इंजन भी खड़ा किया जाएगा।

प्रशासन के इंजीनियरिंग विंग ने अभी सेक्टर-17 बस स्टैड, सेक्टर-9 की प्रैस लाइट प्वाइंटं, पिकाडिल चौक, ट्रासपोर्ट और रेलवे लाइट प्वाइंट चौक पर अंडरपास का निर्माण करने का प्रस्ताव बनाया है। प्रशासक शिवराज पाटिल ने नगर निगम को अंडरपास का निर्माण करने का काम सौंपा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed